Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना सेहत हो सकती है खराब, जानें खाने का सही
Wrong Food Combinations With Curd: दही में कई लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। वहीं दही को आयुर्वेद में सेहत के लिए लाभकारी माना गया है। यह पाचन को सुधारने, त्वचा में निखार लाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही को कई चीजों के साथ खाना आयुर्वेद में वर्जित बताया गया है।
दरअसल दही को कुछ खास चीजों के साथ खाया जाए, तो इसके फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। यह भोजन का "विरोधाभास" कहलाता है। आइए जानें कौन-सी 5 चीजें दही के साथ नहीं खानी चाहिए। साथ ही दही खाने का सही समय और तरीका क्या है।

1. दही और प्याज
दही ठंडी प्रकृति का होता है और प्याज गर्म। दोनों का एक साथ सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जैसे गैस, एसिडिटी और अपच। यह त्वचा रोगों का कारण भी बन सकता है।

2. दही और मछली
मछली और दही दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं लेकिन इनकी तासीर अलग-अलग होती है। इन्हें साथ खाने से शरीर में विषैले तत्व बनने लगते हैं, जिससे एलर्जी, फुंसियां और स्किन इन्फेक्शन हो सकता है। यह संयोजन आयुर्वेद में वर्जित माना गया है।
3. दही और खट्टी चीजें
दही पहले से ही खट्टा होता है। अगर इसके साथ नींबू या इमली जैसी चीजें खाई जाएं तो शरीर में अम्लता (Acidity) बढ़ सकती है, जिससे पेट की तकलीफ और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
4. दही और दूध
भले ही दोनों डेयरी प्रोडक्ट हैं, लेकिन दही और दूध को साथ या एक के तुरंत बाद लेना आयुर्वेद में निषेध है। यह कफ दोष बढ़ा सकता है, जिससे एलर्जी, जुकाम और बलगम जैसी समस्याएं होती हैं।

5. दही और उड़द दाल
यह कॉम्बिनेशन बहुत भारी होता है और पाचन तंत्र पर दबाव डालता है। खासकर जिन लोगों को पेट भारीपन, गैस या कब्ज़ की शिकायत रहती है, उन्हें दही के साथ उड़द दाल से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए।
दही खाने का सही समय क्या है?
दही खाने का सबसे सही समय सुबह और दोपहर माना जाता है। खासकर गर्मियों में दोपहर के समय दही खाना अच्छा होता है।
रात में दही न खाएं: आयुर्वेद के अनुसार रात में दही खाने से कफ दोष बढ़ता है और सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।
भोजन के साथ नहीं, भोजन के बाद खाएं: भोजन के तुरंत बाद दही लेना बेहतर होता है, लेकिन सीमित मात्रा में।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
