Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
फ्रिज में रखी ये 5 चीजें बन जाती हैं जहर! 90% करते हैं चौथी गलती, जो बन सकती है बीमारियों की वजह
Foods Should Never Keep In Fridge: हर घर की जरूरत फ्रिज होता तो बड़े काम का है जिसमें आप और हम सब्जियों से लेकर अन्य खाने-पीने की चीजें स्टोर करते हैं। बचे हुए खाने को स्टोर करना हो फलों व सब्जियों को ताजा रखना हो फ्रिज को हम एक सेफ जोन मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें फ्रिज में रखना न केवल उनके स्वाद और पोषण को खत्म कर देता है, बल्कि वो धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं? वैसे देखा जाए तो फ्रिज हमारी जिंदगी को आसान बनाता है, लेकिन हर चीज के लिए नहीं बना है।
गलत चीजों को फ्रिज में रखना एक धीमा जहर साबित हो सकता है। इसलिए थोड़ा ध्यान दें और इन 5 चीजों को आज ही फ्रिज से बाहर निकालें, ताकि आप और आपका परिवार रहे स्वस्थ और सुरक्षित।
विशेषज्ञों का कहना है कि कई आम चीजें जो हम रोज फ्रिज में रख देते हैं तापमान में बदलाव के कारण टॉक्सिन्स पैदा कर सकती हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग, गैस्ट्रिक समस्याएं, और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें आज ही फ्रिज से निकाल देना चाहिए।

1. दही
दही सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है जिसमें प्राकृतिक रूप से प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं। अक्सर लोग अपने घर के फ्रिज में दही रखते हैं लेकिन उसे रखते हुए एक बहुत बड़ी गलती करते हैं कि दही को खुला ही रख देते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि खुली दही में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप दही को ताजा खाएं और भूलकर भी फ्रिज में खुली दही न रखें।

2. 3 दिन पुराने चावल
बची हुई सब्जियां और चावल को भी फ्रिज में रखना आम बात है। मगर क्या आप जानते हैं कि तीन दिन पुराने चावलों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, तीन दिन पुराने फ्रिज में रखे चावल नहीं खाने चाहिए कहा जाता है कि ये स्लो पॉइजन के जैसा होता है जिन्हें खाने से उल्टी, दस्त हो सकते हैं।

3. कटी हुई प्याज
कहीं आप भी तो सुबह समय बचाने के लिए रात में ही प्याज काटकर फ्रिज में रख देते। एक्सपर्ट कहते हैं कि फ्रिज में प्याज काटकर रख देने से उसमें बैक्टीरिया पनप जाते हैं और वो अन्य चीजों को भी खराब कर देते हैं। ऐसे में आप कटी हुई प्याज को फ्रिज में स्टोर करने से बचें।

4. प्लास्टिक की बोतल
अक्सर लोग सफर के दौरान पानी की बोतल खरीदते हैं जो प्लास्टिक की होती है। मिडिल क्लास लोग तो उन बोतलों को फेंकने के बजाए फ्रिज में पानी भरकर रख देते हैं। क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक की कुछ बोतलें बिस्फेनॉल ए (BPA) छोड़ती हैं, जो एक हानिकारक रसायन है। ये रसायन सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

5. चटनी जो 5 दिन पुरानी हो
चटपटी सी चटनी खाने के टेस्ट को बढ़ा देती है और यही वजह है कि लोग चटनी बनाकर फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये जान लें कि 5 दिन पुरानी चटनी फ्रिज में रखने से वो जहर के समान बन जाती है।
उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनप जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।




Click it and Unblock the Notifications