Latest Updates
-
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां
फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बिगड़ सकती है सेहत, चौथा नाम कर देगा हैरान!
Foods You Should Never Keep In The Fridge: गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है। हम अक्सर सोचते हैं कि जो भी चीज फ्रिज में रख देंगे, वो ज्यादा समय तक ताजा और सुरक्षित रहेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें फ्रिज में रखना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है? साथ ही उन्हें फ्रिज में रखने से वो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण भी बन जाते हैं। जी हां, ठंडी जगह में रखने से उनका स्वाद, पौष्टिकता और प्राकृतिक गुण पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।
कई बार तो ये चीजें फूड पॉइजनिंग तक का कारण बन जाती हैं। आप सोच रहे होंगे कि वो कौन सी चीजें हैं। आइए जानते हैं, कौन-सी हैं वो 5 चीजें जिन्हें फ्रिज में रखना आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी बन सकता है।

1. आलू (Potatoes)
फ्रिज के ठंडे तापमान में आलू का स्टार्च शुगर में बदल जाता है, जिससे न केवल उसका स्वाद बदल जाता है, बल्कि पकाने पर उसमें एक्रिलामाइड नामक हानिकारक तत्व भी बन सकता है। इसे ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखना बेहतर होता है।
2. प्याज (Onion)
कुछ लोग घर के फ्रिज में प्याज रख देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कर न सिर्फ आप स्वाद के साथ बल्कि अपनी सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। दरअसल, प्याज को फ्रिज में रखने से उसकी ऊपरी सतह पर फंगस लग जाती है जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण बनती है।
3. पके हुए चावल (Boiled Rice)
अक्सर लोग पके हुए चावलों को फ्रिज में रख देते हैं। बता दें कि 12 घंटे से ज्यादा पके हुए चावलों को फ्रिज में रखना मूर्खता है। उसे खाने से फूड पॉइजनिंग हो जाती है और उसमें पनपे कीटाणु कैंसर का भी कारण बनते हैं।
4. अदरक (Ginger)
सर्दी हो या गर्मी अदरक हर किसी की रसोई में पाया जाता है। अधिकतर लोग इसे फ्रिज में रखते हैं क्योंकि उन्हें ये नहीं पता कि ये कितना घातक है। दरअसल, फ्रिज में रखा अदरक कीटाणुओं का घर बन जाता है। जिसे खाने से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है।
5. लहसुन (Garlic)
यह नाम सुनकर शायद आप चौंक जाएं, लेकिन लहसुन को फ्रिज में रखने से वो जल्दी अंकुरित हो जाता है और उसका स्वाद कड़वा पड़ जाता है। जो लोग समय बचाने के चक्कर में छिला हुआ लहसुन फ्रिज में रख देते हैं वो तो सबसे बड़ी गलती करते हैं। एक तो इससे फ्रिज में बदबू हो जाती है और दूसरा छिले हुए लहसुन के ऊपर वाले हिस्से पर फंगस लग जाती है जिसे खाकर आप कैंसर को न्योता दे रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications