Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कौन थीं अनुनय सूद की एक्स मंगेतर बृंदा शर्मा? जानें कहां से शुरू हुई लव स्टोरी क्यों टूटी सगाई
Who Is Anunay Sood Ex-Fiancee Brinda Sharma: मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद की अचानक मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। दुबई के लोकप्रिय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। इंफ्लुएंसर के परिवार ने गुरुवार, 6 नवंबर, 2025 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है। अनुनय अपनी ट्रैवलिंग सिनेमाई वीडियो और फोटोग्राफी के लिए जाने जाते थे। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक पर अनुनय के लाखों फैंन फॉलोअर्स थे।
वही हाल ही में उन्हें फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में लगातार तीन सालों (2022-2024) के लिए शामिल किया गया था। अनुनय की मौत के बाद उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोग जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनकी लव स्टोरी और सगाई टूटने की खबरें सामने आई हैं। आइए जान लेते हैं कि कौन हैं अनुनय की एक्स मंगेतर बृंदा शर्मा और क्यों अनुनय संग टूटा उनका रिश्ता।

अनुनय सूद और बृंदा शर्मा की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई?
रेडिटर्स के अनुसार, अनुनय सूद की एक ट्रैवलिंग ब्लॉगिंग के दौरान बृंदा शर्मा से मुलाकात हुई थी। हालांकि बृंदा न तो कोई इंफ्लुएंसर हैं और न ही उनका ब्लॉगिंग से कोई नाता रहा है, बल्कि वो तो एक अलग फील्ड से आती हैं। अनुनय और वृंदा का नेचर लव उन्हें नजदीक लाया और दोनों ट्रैवल कंटेंट बनाने के लिए दूर-दराज के देशों की यात्रा करने लगे। इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने सगाई करने का फैसला कर लिया।
पहाड़ों के बीच अनुनय और बृंदा की रोमांटिक सगाई
बृंदा और अनुनय की दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। एक दिन ट्रैवलिंग करने के दौरान ही अनुनय ने अचानक से बृंदा को प्रपोज कर दिया और सुंदर पहाड़ियों के बीच अंगूठी पहना सगाई कर ली। उनके इस विडियो को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया। दोनों की जोड़ी को उनके चाहने वालों के द्वारा काफी पसंद किया जाने लगा। हालांकि कहा ये भी जा रहा था कि जब ये वीडियो पोस्ट किया गया उससे कई दिनों पहले दोनों की सगाई हो गई थी।
अनुनय सूद और बृंदा शर्मा ने अपनी सगाई क्यों तोड़ी?
बता दें कि अनुनय और बृंदा ने लगभग तीन साल बाद अपनी सगाई तोड़ दी। अनुनय ने बताया कि सौहार्दपूर्ण अलगाव के बाद भी वे दोस्त बने रहे। सोशल मीडिया पर उनके साथ वाले कोई वीडियो और फोटो शेयर न करने और एक-दूसरे के जन्मदिन के पोस्ट न करने के कारण उनके प्रशंसकों द्वारा लंबे समय से उनके ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही थीं। अफवाहों की पुष्टि करते हुए, अनुनय ने जून 2024 में एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनके अलगाव के बारे में विस्तार से बताया गया। अनुनय ने बताया कि उनका और बृंदा का रिश्ता हमेशा अच्छा नहीं रहा, और उनके बीच कई समस्याएं भी रहीं।



Click it and Unblock the Notifications
