Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कोलेस्ट्रॉल के दुश्मन हैं ये 5 फल, खून में जमने से पहले ही इसका कर देते हैं खात्मा
5 Fruits To Help Lower Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का सीधा कनेक्शन हमारे दिल से है। हां कॉलेस्ट्रॉल गड़बड़ाया नहीं कि दिल की धड़कन ऊपर-नीचे होने लगती हैं। कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है जिससे दिल तक जाने वाले खून का प्रवाह काफी कम हो जाता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त तत्व है जिसका निर्माण लीवर करता है। भोजन के साथ हम जो वसा लेते हैं उसका परिवर्तन कर शरीर कोलेस्ट्रॉल निर्माण करता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में कोशिकाओं को स्वस्थ और ठीक रखने का काम करता है लेकिन जब इसकी मात्रा ज्यादा हो जाएं तो कई समस्याएं जैसे वजन बढ़ना, हृदय रोग होने लगती हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के लिए सीमित मात्रा में वसा का सेवन करना चाहिए।
ऐसे कई फल हैं जिनके सेवन से आप अपने शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल आसानी से घटा सकते हैं।

सेब
सेब में प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल घटता है और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है। सेब में पेक्टिन के घुलनशील रेशे होते हैं, जो रक्त में कोलेस्ट्राल का स्तर घटाते हैं और शरीर के लिए एंटी-बैक्टीरिल फूड की भूमिका निभाते हैं।
नींबू
खट्टे फलों में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करके कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक होते हैं। नींबू में मौजूद घुलनशील फाइबर खाने की थैली से बैड कोलेस्ट्रॉल को रक्त प्रवाह में जाने से रोक देते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी रक्तवाहिका नलियों की सफाई करता है और इस तरह बैड कोलेस्ट्रॉल पाचन तंत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है।
पपीता
पपीता खाना दिल के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं,जो शरीर में मौजूद रक्त-शिराओं में कोलेस्ट्रॉल के थक्कों को बनने नहीं देता। कोलेस्ट्रॉल के थक्के दिल का दौरा पड़ने और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य ह्रदय रोगों का कारण बन सकते हैं।
टमाटर
इसे खाने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। ये रक्तवाहिनियों में थक्का जमने से रोकता है। खून का थक्का रक्त के बहाव में रुकावट पैदा करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा होता है। टमाटर के बीजों का रस इन बीमारियों की रोकथाम में ज्यादा कारगर साबित होता है।
नाशपाती
नाशपाती में पानी में घुलनशील पैक्टिन फाइबर होता है जो सेल्यूलोज के स्तर को नियंत्रित करता है। स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी बहुत से पोषक तत्व नाशपाती में पाए जाते हैं। प्राकृतिक विटामिन, मिनरल और एंजाइम के साथ ही इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता रखते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
