Latest Updates
-
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
सर्दियों में विटामिन का पावरहाउस है ये सिंघाड़ा, इस तरह खाने से मिलेगा दोगुना फायदा
Boiled singhara benefits : सिंघाड़ा सर्दियों की शुरुआत में मिलने वाला एक बेहतरीन सुपरफूड है। यह खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। सिंघाड़ा को 'पानी फल' भी कहा जाता है।
लोग सिंघाड़ा का सेवन सीधे तौर पर करते है या व्रत में सिंघाड़े के आटे की रोटी व हलवा का सेवन खूब किया जाता है। यह बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। वहीं कुछ लोग कच्चा सिंघाड़ा और इसकी सब्जी का भी सेवन करते हैं। लेकिन हम में से ज्यादात्तर लोग यह नहीं जानते हैं कि उबले हुए सिंघाड़े खाना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सिंघाड़ा उबालकर खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं?

मिनरल्स का पोषक तत्व है पावरहाउस
सिंघाड़ा का पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है, क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी, सी, ई, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है।
पेट को रखें साफ
फाइबर से भरपूर सिंघाड़े, पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे पेट में गैस, कब्ज, अपच, उल्टी-दस्त, मतली, ब्लोटिंग आदि को दूर करने में मदद करते हैं। यह आपकी आंतो की सूजन कम करने और उन्हें स्वस्थ रखने में भी लाभकारी हैं।
दिल के लिए अच्छा
सिंघाड़ा पोटेशियम से भरपूर होता है। इसलिए यह शरीर में सोडियम के इफेक्ट को कम करता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। ऐसे में ये हार्ट के लिए अच्छा फल है।
वेटलॉस में करता है हेल्प
सिंघाड़े कैलोरी में कम, साथ ही फाइबर, प्रोटीन और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इनका सेवन पूर्ण भोजन के रूप में कर सकते हैं। इससे आप लंबे समय तक भूखा महसूस नहीं करेंगे। भूख नहीं लगेगी और मेटाबॉलिज्म तेज होगा और तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी।
डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करें
यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। अगर आप कम मात्रा में पानी पिते हैं, तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, ऐसे में आप इस फल का सेवन कर पानी की कमी को दूर कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications