Latest Updates
-
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
क्या आपको भी बनती है बार-बार पेट में गैस? आजमाएं दादी-नानी के ये 7 घरेलू नुस्खे
Home Remedies For Atomach Gas: पेट में गैस की समस्या आजकल हर उम्र के लोगों में आम हो गई है। गलत खानपान, अनियमित दिनचर्या, तनाव और पानी की कमी इसके मुख्य कारण हैं। कई बार गैस के कारण पेट में भारीपन, दर्द, जलन और डकार जैसी परेशानियां होने लगती हैं। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या एसिडिटी, अपच और पेट दर्द में बदल सकती है। कई बार तो दर्द इतना तेज होता है कि लगता है जैसे हार्ट अटैक आ गया हो।
ऐसे में कई लोग दवाई खा लेते हैं, हालांकि इससे निजात तो मिल जाता है लेकिन कई बार दवा नुकसान भी करती है। आज हम आपके लिए गैस से छुटकारा पाने के जो घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं उन्हें इस्तेमाल करने की अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको तुरंत दवाओं पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
हमारे घर में ही ऐसे कई असरदार घरेलू नुस्खे मौजूद हैं जो पेट की गैस को तुरंत शांत करने में मदद करते हैं। इस लेख में जानिए पेट में गैस से राहत पाने के 7 सबसे असरदार घरेलू नुस्खे जो आपको तुरंत आराम दिलाएंगे और पेट को हल्का महसूस कराएंगे। आइए जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में और गैस को कहें टाटा-टाटा-बाय-बाय।

हींग और पानी
आधा चम्मच हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें। इससे गैस और पेट फूलने में तुरंत राहत मिलती है। आप इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।
अजवाइन और काला नमक
अजवाइन और काला नमक तो हर किसी के घर में होता ही है। अगर गैस से परेशान हैं तो आप 1 चम्मच अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर दिन में दो बार खाएं। पाचन बेहतर होता है और गैस कम बनती है।
सौंफ का पानी
सौंफ को पानी में उबालें और ठंडा करके पिएं। इससे पेट की जलन, गैस और एसिडिटी तीनों में राहत मिलती है। ये पीने में भी टेस्टी होता है।
अदरक का रस
अदरक का छोटा टुकड़ा चबाएं या उसमें नींबू और नमक मिलाकर सेवन करें। यह पेट में बनने वाली गैस को खत्म करता है। अदरक खाने का स्वाद भी बढ़ाता है आप इसे खाना बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्म पानी और नींबू
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीएं। पाचन क्रिया मजबूत होगी और गैस नहीं बनेगी। साथ ही इससे वेट लॉस भी होता है।
तुलसी की पत्तियां
तुलसी के कुछ पत्ते चबाने से पेट में गैस और दर्द दोनों से राहत मिलती है। आप इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
छाछ में जीरा पाउडर
छाछ में भुना जीरा पाउडर और एक चुटकी नमक डालकर पिएं। यह प्राकृतिक पाचक है और गैस को दूर करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications