Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
Biotin की कमी बना सकती है आपको गंजा, इसकी कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के कई तरह के न्यूट्रीशंस की जरूरत होती है। लेकिन अक्सर लोग इस बात की गंभीरता को नहीं समझ पाते और अपने खानपान को लेकर लापरवाह हो जाते है। जिसके कारण हमें कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि अपनी डेली डाइट में ऐसे न्यूट्रीशंस शामिल किए जाए, जिससे आप सेहतमंद जिंदगी जी सकें। बायोटिन इसी में से एक है।
विटामिन बी7 या विटामिन एच को ही बायोटिन कहते हैं। अधिकांश लोगों का ये मानना है कि बायोटिन हेयर और स्किन को हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण है। जबकि ये इससे कहीं अधिक है - बायोटिन आपके शरीर के लगभग हर हिस्से को सहारा देने में मदद करता है। यह आपके शरीर को मिलने वाले भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है।
तो आइए जानते है बायोटिन प्राप्त करने के लिए किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और इसके क्या स्वास्थ्य लाभ है।

ये है बायोटिन से भरपूर फूड आइटम्स
अंडे की जर्दी
अंडे में विटामिन बी, प्रोटीन, आयरन और फास्फोरस की अच्छी खासी मात्रा होती है। अंडे की जर्दी भी बड़े काम की चीज है, क्यूंकि इसमें भरपूर मात्रा में बायोटिन होता है। आप चाहें तो अंडा फ्राई करके, पकाकर, या उबालकर किसी भी तरीके से खा सकते है। बस हर रोज़ एक अंडा जरूर खाए।
सैल्मन
ओमेगा 3 फैटी एसिड का सोर्स सैल्मन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। बल्कि, पके हुए सैल्मन में बायोटिन की भरपूर मात्रा होती है। जिससे शरीर की सूजन कम करने में मदद मिल सकती है। ये हेल्दी स्किन और हेल्दी बालों के लिए काफी जरूरी है। आप चाहें तो सप्ताह में एक बार डिनर में इसे सलाद या ब्राउन राइस के साथ खा सकते है।
ब्रोकली
चाहे वह कच्ची हो, उबली हुई हो, या फ्राई की गई हो, ब्रोकली एक हेल्दी ऑप्शन है जिसमें बायोटिन होता है। इसके, प्रति आधा कप सर्विंग में लगभग 0.04 एमसीजी बायोटिन होता है।
फलियां
मटर, बींस और दाल ऐसी फलियों में से एक है जिसमें प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के मिनरल्स तो होते ही हैं, बल्कि इनमें बायोटिन भी पाया जाता है। आमतौर पर फलियों को खाने से पहले उबाला जाता है और फिर स्टर-फ्राई या फिर बेक किया जा सकता है। आप चाहे तो इसे करी, सलाद या किसी और तरीके से भी खा सकते हैं।
नट्स
डाइट्री बायोटिन के हाई सोर्सेज वाले नट्स में अखरोट, मूंगफली, पेकान, बादाम और सूरजमुखी के बीज शामिल हैं। एक चौथाई कप बादाम में 1.5 एमसीजी बायोटिन होता है, और इतनी ही मात्रा में सूरजमुखी के बीज में 2.6 एमसीजी होता है। इसलिए इन नट्स को अपनी डेली डाइट में शामिल अवश्य करें।
मशरूम
एक कप मशरूम में 5 से 6 एमसीजी बायोटिन होता है। ये हाई न्यू्ट्रीशंस से भरपूर फूड है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, सेलेनियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। आप चाहें तो सलाद, सैंडविच या फिर सूप के जरिए इसे अपनी डेली डोज़ में शामिल कर सकते है।
शकरकंद
आधा कप पके हुए शकरकंद में 2.4 एमसीजी बायोटिन पाया जा सकता है। ये जड़ वाली सब्जी बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए का भी अच्छा स्रोत हैं, जो स्किन हेल्थ को बढ़ावा देती हैं। शकरकंद को खाने से पहले उसे पकाना या बेक करना जरूरी होता है। इन्हें मैश किये हुए आलू के रूप में भी खाया जा सकता है।
केला
केले में कार्ब्स, फाइबर, विटामिन बी, पोटैशियम और कॉपर होता है। वैसे तो, अकेले केले का सेवन स्वास्थ्यवर्धक होता हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे अनाज, आइसक्रीम और स्मूदी में मिलाकर खा सकते है।
बायोटिन के हेल्थ बेनिफिटस
- मसल्स और टिशू रिपेयर
- इम्यूनिटी बढ़ाने
- हेल्दी प्रेगनेंसी में मददगार
- मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने
- हार्ट हेल्थ
- ब्रेन फंक्शन बेहतर बनाने
- हेयर और स्किन को हेल्दी बनाने
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
