Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शवरमा खाने से 19 साल के लड़के की गई जान, खराब चिकन से बना शवरमा बन सकता हैं मौत का निवाला
Shawarma Side Effect : मुंबई में खराब चिकन से बना शवारमा खाने से एक 19 साल के लड़के की मौत हो गई। जबकि कई और बच्चों की तबीयत खराब हुई। जानकारी मुताबिक 3 मई की शाम करीब 6 बजे 19 साल के प्रथमेश भोकसे ने एक दुकान सेशवारमा खाया था। अगली सुबह 4 मई को सुबह 7 बजे से उसे पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। डॉक्टर के पास ले जाने पर उसे कुछ राहत मिली और वो घर आ गया। लेकिन इसके बाद उसने कुछ नहीं खाया।
इसके बाद प्रथमेश को फिर से पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर डॉक्टर को दिखाया गया। लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं होने के वजह से 7 मई को प्रथमेश की मौत हो गई।

यह पहली दफा नहीं है जब शवरमा खाने से किसी तबीयत बिगड़ने से जान गई हैं। पिछले साल केरल के कोच्चि में एक 24 साल के लड़के की शवरमा खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई थी। इससे पहले पिछले साल सितंबर में तमिलनाडु के नमक्कल में शवरमा खाने से 42 लोगों की तबीयत खराब हो गई और एक लड़की जान चली गई।
इन मामलों को देखते हुए जानते हैं कि शवरमा कैसे आपकी सेहत के लिए जहर बन जाता है और किन स्थितियों में आपको इसे खाने से बचना चाहिए?
इस वजह से टॉक्सिक बन जाता है शवरमा
शवरमा बनाने का तरीका का इसे टॉक्सिक फूड की केटेगरी में ला देता है। जिसकी वजह से इसे खाने के बाद लोग फूड पॉइजिनिंग का शिकार हो जाते हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार शवरमा को बनाने का तरीका टॉक्सिक होता है जैसे- मीट को जरुरत से ज्यादा फ्रोजन करना, क्रॉस कंटामिनेशन के वजह से कई बार मीट अधपका रह जाता है। लंबे समय तक मीट को फ्रिज से बाहर रखने से साल्मोनेला या ई. कोली जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। डॉक्टर की मानें तो साफ-सफाई का ख्याल न रखना और चिकन को काफी देर तक खुले में रखने की वजह से भी यह रेसिपी टॉक्सिक बन जाती है। जिसे खाने के बाद फूड पॉइजिनिंग हो जाती है।
शवरमा के शौकीन इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी शवरमा खाएं तो ऐसे दुकान या शॉप से खाएं जो हाइजीन पर ज्यादा ध्यान रखें।
- यह जरूर देखें मीट को ठीक से पकाया गया है कि नहीं और गरमागरम परोसा जाए।
- मांस को ठीक से पकाने के लिए तापमान आमतौर पर 165°F (74°C) होता है क्योंकि यह हानिकारक बैक्टीरिया को मार देता है।
- लंबे समय तक रूम के टेंपरेचर पर रखे हुए शवरमा खाने से बचें
- ऐसे दुकान से खाएं जो शवरमा के लिए फेमस हो।
- कच्चे या अधपके मांस को खाने से बचें।
- खराब या बासी चिकन के शवरमा खाने से बचे।
- खुली दुकान या ठेले से शवरमा खाने से बचे।
- जिन लोगों के पेट में दर्द हैं या वो बीमार चल रहे हैं, तो शवरमा खाने से परहेज करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications