Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ear Massage: सिर्फ 3 मिनट तक कान के इस point पर करें मसाज, चेहरा रहेगा खिला और नींद भी आएगी भरपूर
Ear Massage : आपने चेहरे की मालिश, सिर की चंपी या शरीर की मसाज के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी कानों की मसाज के फायदों के बारे में जाना है? अगर नहीं, तो अब जान लीजिए, क्योंकि सिर्फ 3 मिनट कान मलने से आपकी त्वचा निखरेगी, नींद बेहतर होगी और दिमाग तरोताज़ा महसूस करेगा। योगाचार्य उमंग त्यागी ने अपने इंस्टा हैंडल @yogawithumang में कान की मसाज करने के फायदे बताएं हैं।
यह तरीका बेहद आसान है, न खर्चा, न दवा, बस हल्की सी रोज़ की आदत और फायदे गिनती से बाहर! चलिए जानते हैं कान की मसाज करने के फायदे-

त्वचा को मिलती है चमक
कानों की हल्की-हल्की मसाज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे त्वचा में ग्लो आता है और चेहरा नेचुरली दमकने लगता है। जो महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च कर रही हैं, उनके लिए यह घरेलू नुस्खा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
नींद होती है बेहतर
रात में सोने से पहले कान की मालिश करने से तनाव कम होता है और दिमाग शांत होता है। इससे आपको गहरी नींद आती है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है। जो महिलाएं अनिद्रा या बेचैनी से परेशान हैं, उन्हें यह तरीका ज़रूर अपनाना चाहिए।
सुबह की ऊर्जा का बूस्टर
सुबह उठते ही अगर आप कानों को थोड़ा जोर से मलें तो यह दिमाग की ताजगी बढ़ा देता है। इसके पीछे कारण यह है कि कानों में मौजूद नसों के सिरों (nerve endings) को उत्तेजना मिलने से ब्रेन एक्टिव हो जाता है और आप खुद को ज्यादा तरोताज़ा महसूस करती हैं।
एंडॉर्फिन रिलीज और तनाव में राहत
कानों की मालिश करने से शरीर में एंडॉर्फिन (खुशी देने वाले हार्मोन) रिलीज होते हैं। इससे शरीर और मन दोनों को रिलैक्सेशन मिलता है और दिनभर की थकान दूर हो जाती है।
साइनस और नाक की जकड़न में राहत
अगर आप साइनस या नाक की बंदी (नैजल कंजेशन) से परेशान रहती हैं, तो कानों की मालिश करना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इससे दबाव कम होता है और सांस लेने में आसानी होती है।
कैसे करें कान की मसाज?
- अपने अंगूठे और तर्जनी उंगली से दोनों कानों को पकड़ें।
- हल्के से ऊपर-नीचे और आगे-पीछे 1-2 मिनट रगड़ें।
- कान की लोब (नीचे वाला हिस्सा) को खींचें और छोड़ें।
- यह प्रक्रिया सुबह और रात दोनों समय कर सकते हैं।
सिर्फ 3 मिनट करें ये मसाज
कानों की मसाज एक बेहद आसान, लेकिन असरदार तकनीक है। इसे आप कहीं भी, कभी भी कर सकती हैं, ऑफिस में, सोने से पहले या सुबह उठते ही। सिर्फ 3 मिनट की यह आदत आपकी स्किन, नींद, मूड और एनर्जी लेवल सब कुछ बदल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
