Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आमिर खान ने हैप्पी पटेल से पहले घटाया 18 किलो वजन, वेट लॉस के लिए अपनाई ये खास डाइट
Aamir Khan Weight Loss: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म में किरदार के लुक के हिसाब से आमिर अपनी फिजिक को ऐसे बदल लेते हैं, जैसे कोई जादू हो। कभी एब्स, तो कभी लीन बॉडी, एक्टर का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन सबको हैरान कर देता है। हाल ही में आमिर ने खुलासा किया कि उन्होंने एंटी-इन्फ्लेमेटरी डाइट के जरिए 18 किलो वजन घटाया है। आमिर ने बताया कि उन्होंने यह बदलाव मुख्य रूप से माइग्रेन के इलाज के लिए चुना था, न कि किसी तरह की खास फिजिक पाने के लिए। आपको बता दें कि आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में अपने भांजे इमरान खान के साथ कैमियो रोल में नजर आएंगे।

आमिर खान ने ऐसे घटाया वजन
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि उनका इतना वेट लॉस अचानक ही हुआ है। उन्होंने कहा, "दरअसल, अठारह किलो।" अभिनेता ने अपने वजन घटने का कारण बताते हुए कहा, "यह तो बस यूं ही हो गया। सेहत के लिए जो नई डाइट मैं फॉलो कर रहा हूं, वह मेरे लिए जादू की तरह काम कर रही है।" आमिर ने यह भी बताया कि एंटी-इन्फ्लेमेटरी डाइट से न सिर्फ उनका वजन कम हुआ, बल्कि माइग्रेन की दिक्कत में भी काफी सुधार आया है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट क्या होती है?
डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन ने बताया कि एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट, एक ऐसी डाइट होती है जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करती है। यह डाइट न सिर्फ सूजन को कम करती है, बल्कि जोड़ों में दर्द, मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होती है। साथ ही, यह इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट में क्या शामिल करें?
डायटीशियन अबर्ना माथीवानन ने बताया कि एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इस डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, हल्दी और अदरक, मछली, ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त फूड्स शामिल होते हैं। ये फूड आइटम्स विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल से लड़ने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट में आप शामिल कर सकते हैं -
बेरीज
हरी सब्जियां, जैसे- पालक, ब्रोकली, केल आदि
टमाटर
हल्दी
लहसुन
ऑलिव ऑयल
ड्राई फ्रूट्स, जैसे- बादाम, अखरोट आदि
ग्रीन टी
डार्क चॉकलेट
फैटी फिश, जैसे- सैल्मन, सार्डिन आदि
एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट के फायदे
- वजन घटाने में मददगार - एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट वजन घटाने में मदद कर सकती है। इससे शरीर की सूजन कम होती है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।
- हार्ट हेल्थ में सुधार - एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है।
- पाचन में सुधार - एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।
- एनर्जी बूस्ट करती है - एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट आपको ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करने में मदद कर सकती है।
- कैंसर से सुरक्षा - एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट फ्री रेडिकल डैमेज कम करने में मदद करती है, जिससे कैंसर से सुरक्षा मिलती है। इससे कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
- ब्लड शुगर कंट्रोल - यह डाइट डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
- त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद - एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
