Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
पिछले 5 सालों से OMAD डाइट पर हैं ये एक्टर, इनकी उम्र सुन चौंक जाएंगे आप!
Gulshan Devaiah Following 'one meal a day' Diet : बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया की गिनती बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में होती है। आप यकीन नहीं करेंगे कि गुलशन देवैया की उम्र 45 साल हैं लेकिन अपने फिटनेस की वजह से वो 30 साल से ज्यादा नजर नहीं आते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने फिटनेस से जुड़े सीक्रेट शेयर किए।
गुलशन देवैया ने बताया कि फिट रहने के लिए पिछले 5 सालों से वो 'वन मील अ डे' (one meal a day) यानी OMAD डाइट फॉलो कर रहे हैं। इस डाइट में वो दिनभर में एक बार ही खाना खाते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये डाइट क्या होती हैं और इसके फायदे से लेकर नुकसान तक सब जानते हैं।

2018 से OMAD डाइट पर हैं गुलशन
गुलशन देवैया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो न तो मसालेदार खाना खाते हैं न ही सूप पीते हैं। उनके अनुसार ये सारी चीजें शरीर को फायदा नहीं पहुंचाती हैं। आगे एक्टर ने बताया कि वो जून 2018 से OMAD डाइट पर हैं। वो हर 22 घंटे में एक बार खाना खाते हैं। लेकिन इस अंतराल के दौरान वो चाय, कॉफी और दूध में चीनी मिलाकर पीते हैं।
OMAD डाइट क्या हैं?
OMAD यानी One Meal A Day, इस डाइट में व्यक्ति दिनभर में सिर्फ एक बार ही खाना खाता हैं। ये डाइट इंटरमिटेंट फास्टिंग बिल्कुल अलग है। लोग इस डाइट को इस वजह से ज्यादा फॉलो करते हैं क्योंकि ये तेजी से वेटलॉस कर बॉडी को स्लिम बनाती है।
ये डाइट में कैलोरी की मात्रा घटाने से शरीर एनर्जी के लिए बॉडी फैट की खपत करना शुरु कर देता है। नतीजन वेटलॉस होने लगता है। इस डाइट में आपको चावल, पनीर, ड्रायफ्रूट्स और सोयाबीन, अंडे, चिकन, ब्रोकली, एवोकाडो, फल, हरी सब्जियां जैसी चीजे प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स के लिए खानी चाहिए।

नुकसान
पोषक तत्वों की कमी : ये डाइट को फॉलो करने के फायदों के साथ नुकसान भी शामिल हैं। डेलीरुटीन में एक भोजन तक सीमित रहने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती हैं। इसलिए इसे फॉलो करते हुए आपको बैलेंस्ड डाइट खाना जरुरी होता है। जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, विटामिन और अलग-अलग मिनरल्स शामिल हो।
भूख और क्रेविंग की समस्या : OMAD डाइट फॉलो करने के लिए त भूख और क्रेविंग जैसी समस्याएं हो सकती है।
एनर्जी में कमी : इस डाइट की वजह से कुछ लोगों में एनर्जी में गिरावट आ सकती है और फोकस करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है।
मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है असर: अगर आप दिनभर में एक बार ही खाते हैं तो इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। न खाने से मेटाबॉलिज्म धीमी हो जाता है और एक सेविंग मोड पर चला जाता है। मेटाबॉलिज्म धीरे होने से मतलब हैं आपका खाना अच्छे से नहीं पचना और धीरे-धीरे वेट बढ़ना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
