Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बताई पैरों के दर्द के लिए आसान सी एक्सरसाइज, बेड पर लेटकर करना होगा इतना सा काम
Actress Bhagyashree leg pain relief Exercise : आजकल पैर दर्द की समस्या हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही है। लंबे समय तक खड़े रहने, लगातार खड़े होकर काम करने या शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण यह समस्या बढ़ जाती है। सर्दियों में यह दर्द और तीव्र हो जाता है, जो कभी-कभी नींद में भी खलल डाल सकता है। ऐसे में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आसान और असरदार एक्सरसाइज शेयर की है, जिसे बेड पर लेटकर किया जा सकता है।
वीडियो में भाग्यश्री ने पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए एक सरल व्यायाम दिखाया और लिखा, "हम सभी को नियमित रूप से इसकी जरूरत है।" यह एक्सरसाइज न केवल दर्द को दूर करती है, बल्कि पैरों को आराम भी देती है। अगर आप भी पैर दर्द से परेशान हैं, तो भाग्यश्री के इस टिप को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं और आराम पा सकते हैं।

पैरों का दर्द दूर करने के लिए एक्सरसाइज?
पैरों का दर्द दूर करने के लिए यह आसान एक्सरसाइज बेड पर लेटकर की जा सकती है। इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने कूल्हों को दीवार से लगाते हुए पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। पैरों को दीवार के सामने लंबवत रखते हुए आपस में जोड़े रखें। इस पोज़ में आराम करें और गहरी सांस लें। इसे 10-20 मिनट तक करें। यह एक्सरसाइज पैरों के दर्द, वैरिकोज नसों और क्रैम्प में राहत देती है। यह न केवल रक्त प्रवाह को सुधारती है, बल्कि पैरों को आराम भी देती है, जिससे दर्द और सूजन कम हो जाते हैं।
क्या फायदे हैं?
यह पैरों की सबसे आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है, जिसे हर उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं। इस व्यायाम को करने से रक्त प्रवाह में सुधार होता है, जिससे पैरों की सूजन और थकान कम होती है। यह वैरिकोज नसों और पैरों के दर्द में राहत प्रदान करने के लिए भी बेहद लाभकारी है। नियमित रूप से इसे करने से साइटिका के मरीजों को भी फायदा मिलता है, क्योंकि यह पीठ के निचले हिस्से और पैरों पर दबाव को कम करता है। यह मांसपेशियों को स्ट्रेच करने और फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे पैरों को मजबूती और आराम मिलता है। यह सरल व्यायाम रोजमर्रा की थकान दूर करने के लिए एक बेहतरीन उपाय है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications