Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
गर्मी से दीपिका सिंह की आंख में हुआ ब्लड क्लॉट, डॉक्टर ने दी यह सलाह, आप भी न करें ये गलतियां
Deepika Singh Gets Blood Clot In Eye During Shooting : देशभर में गर्मी से सबका हाल बुरा है। बढ़ते तापमान में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। आम आदमी ही नहीं बल्कि सेलेब्स का भी गर्मी में बुरा हाल हो रखा हैं। अभी कुछ दिनों पहले शाहरुख खान को डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अब मुंबई में टीवी शो मंगल लक्ष्मी की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह की आंख में ब्लड क्लॉट हो गया। जिस वजह से उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें आंखों की खास केयर करने को कहा है। आइए जानते हैं कि हीटवेव के दौरान आंखों को आईस्ट्रोक जैसी समस्याएं से बचाने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

इस वजह से हुई दिक्कत
दीपिका ने बताया कि शूटिंग के दौरान दीपिका ने एक इमोशनल सीन के लिए आंखों में ग्लिसिन का यूज किया था। इसके बाद गर्मी के वजह से आंखों में खुजली और जलन हुई। तब पता चला कि उनकी दाईं आंख में ब्लड क्लॉट बन गया था।
एक्ट्रेस को बताया कि डॉक्टर ने उनकी आंखों को नुकसान पहुंचा है और इसे ठीक होने में 5 दिन लगेंगे। उन्हें शूटिंग सीन के दौरान ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से मना किया है। दीपिका ने बताया कि उनकी आंख में क्लॉट बनने का मुख्य कारण हीट है। आईकेयर के लिए दीपिका ने बताया कि मैं लिक्विड डाइट पर फोकस करके अपना ध्यान रख रही हूं। जब कैमरे के सामने नहीं होती हूं, तो मैं अपनी आँखें बंद रखती हूं।
गर्मी में ऐसे करें आंखों का बचाव
- आंखों के आस-पास वाले हिस्से में हल्के हाथों से मसाज करें।
- अच्छे ब्रांड के चश्मा पहने ताकि यूवी किरणों और गर्माहट से आंखों को प्रोटेक्शन मिल सकें।
- खूब पानी पिएं जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की कमी न हो।
- अच्छी नींद लें।
- बाहर से आने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
- आंखों में ग्लिसरीन जैसी चीजों का प्रयोग करने से बचें।
- कम से कम आई कॉस्टमेटिक का इस्तेमाल करें।
- धूप में आंखों का एक्सपोजर कम होने दें।
- स्क्रीन टाइम से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications