Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
Gauahar Khan Weight Loss: डिलीवरी के 10 दिन बाद कैसे कम किया 10 किलो, गौहर खान ने खुद किया खुलासा
Gauahar Khan Weight Loss: : गौहर खान ने डिलीवरी के 10 दिन के भीतर 10 किलो वजन कम कर हर किसी को हैरान कर दिया था। अब एक्ट्रेस ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उनका वजन कैसे कम हुआ?
डिलीवरी के दो महीने बाद काम पर लौटी गौहर के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई दंग हैं। एक मीडिया पोर्टल के साथ हुई बातचीत में बिग बॉस सीजन- 7 की विनर रही एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी के बाद वेट लॉस जर्नी पर चुप्पी तोड़ी है और इस वेटलॉस से जुड़े टिप्स भी शेयर किए हैं।

डिलीवरी के10 दिन बाद ही घटा लिया था 10 किलो वजन
डिलीवरी के 10 दिन के बाद गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने बेटे ज़ेहान के जन्म के 10 दिनों बाद ही10 किलो वजन कम कर लिया था। एक्ट्रेस ने माना कि उनके लिए भी ये सरप्राइज से कम नहीं था। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक अब गौहर ने इंटरव्यू में कहा, "मैंने सोचा था कि मुझे प्रेग्नेंसी के दौरान वजन कम करने में थोड़ा टाइम लगेगा।बच्चे के वजन को एक तरफ रख दें, तो भी आपका 5-6 हफ्ते में कुछ किलो वजन कम हो जाता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरा वजन अचानक 10 किलो कैसे कम हो गया।"
एक्टिव रहना था वेटलॉस का सीक्रेट
गौहर खान ने तेजी से वजन कम करने का क्रेडिट खुद को देते हुए कहा कि वह अपनी डिलीवरी के बाद काफी एक्टिव थी। जिस वजह से एक्स्ट्रा वजन को कम करने के मदद मिली। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं डिलीवरी के बाद दूसरी सुबह से ही मैं पूरी तरह से एक्टिव थी। मैं अपने बच्चे के लिए खुद ही सब कुछ करने लगी थी। फिजिकल एक्टिवनेस, शायद थकान और बच्चे के लिए जो कुछ भी मुझे करना पड़ा, उससे वजन कम हुआ।''

सारी रात जागने से भी बर्न हुई एक्स्ट्रा कैलोरिज
गौहर खान ने बताया कि उनके वेटलॉस जर्नी के पीछे रातभर जगाने के वजह से खर्च हुई कैलोरिज का भी हाथ है। एक्ट्रेस ने कहा कि हालांकि उन्हें उनकी बहन, मां और सास खूब सारा हेल्दी डाइट खिलाती थी, लेकिन उन्होंने पूरी रात जागना पड़ता था, जिसकी वजह से बहुत कैलोरी बर्न हुई क्योंकि जेहान टाइम पर सोता नहीं था और हर दो घंटे के बाद वह जाग जाता था। एक्ट्रेस की मानें तो न्यू बॉर्न बेबी से जुड़ी परेशानियां भी उनकी वजन घटाने की जर्नी के लिए वरदान साबित हुईं है। गौहर ने बताया कि "मुझे लगता है कि उन सारे मूवमेंट से मेरा वजन जल्द कम हो गया।"
शादी के 3 साल बाद हुआ बेटा
बता दें कि गौहर खान ने खुद से 12 साल छोटे जैद दरबार से 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी। शादी के 3 साल बाद 10 मई 2023 को कपल ने बेटे जेहान का वेलकम किया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
