Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अदा शर्मा को स्ट्रेस से हुई ये गंभीर बीमारी, बॉडी ट्रांसफॉर्म की वजह से 48 दिन तक चले पीरियड
एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों अ नक्सल स्टोरी की वजह से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में एकदम असली कैरेक्टर की तरह दिखने के लिए अदा शर्मा ने खूब मेहनत की और खुद को ट्रॉन्सफॉर्म किया। लेकिन उनका ये ट्रॉन्सफॉर्मेशन उनकी सेहत पर भारी पड़ गया है और एक्ट्रेस एक दुर्लभ बीमारी की चपेट में आ गई हैं।
हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस को एंडोमेट्रिऑसिस नाम की बीमारी का शिकार होना पड़ा। जिसकी वजह अलग-अलग फिल्मों में कैरेक्टर के अनुसार बॉडी को ट्रांसफॉर्म करने की वजह से हुआ।

इस वजह से आई बीमारी की चपेट में
एक्ट्रेस ने कहा- हाल में मैंने जो फिल्में कीं उसमें मैंने अलग-अलग कैरेक्टर्स प्ले किए। केरल स्टोरी के फर्स्ट हाफ में मुझे पतला और कॉलेज स्टूडेंट की तरह दिखना था, तो कमांडो फिल्म के लिए मुझे मस्कुलर लुक में नजर आना था। सनफ्लॉवर सीरीज के लिए मुझे एक बार डांसर का रोल प्ले के लिए मुझे बहुत कामुक और एक्सपोजिव लगना था। और बस्तर के लिए मुझे वजन बढ़ाना था।
एक्ट्रेस ने बताया कि बस्तर में वजन बढ़ाने के लिए मैं हर दिन शुरुआत में 10-12 केले खाती थी। वेट गेन करने के लिए सीड्स, लड्डू और ड्राए फ्रूट्स खाती थी। मुझे नियमत रूप से सोने से पहले ये सब खाना होता था ताकि शरीर में ताकत रहे।
क्या होता है एंडोमेट्रियोसिस?
एक्ट्रेस ने बताया कि इस दौरान वेट ट्रेनिंग में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वो ज्यादा अवेयर नहीं थी तो इस वजह से उनका पेल्विस शिफ्ट हो गया। वह एंडोमेट्रियोसिस का शिकार हो गईं। यह एक ऐसी माहवारी से जुड़ी कंडीशन है, जिसमें पीरियड्स काफी दिनों तक नहीं रुकता है। अदा शर्मा ने बताया कि उन्हें 48 दिन तक ब्लीडिंग होती रही। इस वजह से वो काफी स्ट्रेस में आ गई।
एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण
इस बीमारी इस तरह के कुछ लक्षण नजर आते हैं, जैसे-
- क्रोनिक पैल्विक दर्द जो मासिक धर्म के दौरान खराब हो सकता है
- अत्यधिक दर्दनाक पीरियड्स
- दर्दनाक संभोग
- बांझपन
- मल त्याग या पेशाब करते हुए विशेष रूप से मासिक धर्म के दौरान दर्द होना।
- बेवजह की थकान
इलाज
इस समस्या का इलाज आपके लक्षणों पर निर्भर करता है, इस समस्या से निपटने के लिए डॉक्टर आपको कुछ नसीहते दे सकते हैं जैसे-
स्ट्रेस मैनेजमेंट टेक्निक
योग, ध्यान और गहरी साँस लेने जैसी स्ट्रेस रिलीफ करने वाली टेक्निक की मदद से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
स्वस्थ जीवनशैली
डॉक्टर इस समस्या में आपको हेल्दी लाइफ स्टाइल और नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है ।
ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक
इबुप्रोफेन या एसिटामिनोफेन जैसी दवाईयां दी जा सकती है, जो दर्द को कम करने में मदद कर सकती हैं।
हार्मोनल दवाएं
मासिक धर्म को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर प्रोजेस्टिन, गर्भनिरोधक दवाईयां, और हार्मोनल थेरेपी दी जा सकती है जिससे संभावित रूप से एंडोमेट्रियल ऊतक को बढ़ने से रोककर दर्द को कम किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
