Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
वजन घटाने के लिए गेहूं के आटे में मिलाएं ये 5 चीजें, कुछ ही दिनों में 32 से 28 हो जाएगी कमर
Roti For Weight Loss: जब भी वजन कम करने की बात आती है, तो सबसे पहले लोगों के जेहन में खाना बंद करने की बात आती है। कई लोग वेट लॉस करने के लिए चावल और रोटी को पूरी तरह बंद कर देते हैं। अक्सर आपने कई सेलिब्रिटी को इंटरव्यू और पॉडकास्ट में वेट लॉस करने के लिए रोटी का सेवन न करने के बारे में भी सुना होगा। लेकिन यह तथ्य पूरी तरह से गलत है। वेट लॉस रोटी का सेवन करके भी आसानी से किया जा सकता है। लेकिन रोटी का सेवन करने का एक सही तरीका होता है। जी हां, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे में कुछ चीजों को करके रोटियां बना सकते हैं। इस तरह से बनी हुई रोटियों का सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिल सकती हैं। तो आइए,डाइट्रिफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि वजन घटाने के लिए रोटी में क्या मिलाकर खाएं?
बेसन
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर रोटियां बना सकते हैं। दरअसल, बेसन में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इसके अलावा, बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ओट्स
वजन घटाने के लिए आप गेहूं के आटे में ओट्स मिक्स करके रोटी बनाकर खा सकते हैं। दरअसल, ओट्स में फाइबर, प्रोटीन और बीटा ग्लूकॉन पाया जाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके लिए ओट्स को मिक्सी में पीसकर आटे में मिलाकर रोटियां बना लें।
अलसी के बीज का पाउडर
आप वेट लॉस करने के लिए रोटी बनाने से पहले गेहूं के आटे में अलसी के बीज का पाउडर भी मिला सकते है। दरअसल, अलसी के बीज में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है। साथ ही, इसके नियमित सेवन से कब्ज और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद मिल सकती है।
रागी का आटा
आप वेट लॉस करने के लिए गेहूं के आटे के साथ रागी का आटा मिलाकर भी खा सकते हैं। दरअसल, रागी के आटे में में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और एनीमिया को दूर करने में मदद करता है।
तिल
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे में तिल मिलाकर भी खा सकते हैं। दरअसल, तिल में कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और पेट को ज्यादा समय तक भरा रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से भूख कम लगती है। इसके लिए तिल को अच्छे से रोस्ट कर लें। अब इसे मिक्सी में पीसकर आटे में मिलाकर रोटियां बना लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications