Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
57 की उम्र में भी फ्लैट टमी! अक्षय कुमार ने बताया तोंद घटाने का राज, जानें अक्की के सिक्स-पैक का सीक्रेट
Akshay Kumar Fitness Secret: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार न सिर्फ अपनी एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं बल्कि अपनी फिटनेस और डिसिप्लिन लाइफस्टाइल के लिए भी आइकन माने जाते हैं। आज जब ज्यादातर स्टार्स 40 के बाद थके-थके दिखने लगते हैं, वहीं 57 साल की उम्र में भी अक्षय कुमार 30 के लगते हैं। उनकी फिट बॉडी, एनर्जी और हेल्दी लाइफस्टाइल हर किसी को इंस्पायर करती है। अक्षय खुद कई बार कह चुके हैं कि उनकी फिटनेस का राज महंगे जिम या प्रोटीन सप्लीमेंट्स नहीं, बल्कि सही दिनचर्या, सादा खान-पान और सेल्फ-डिसिप्लिन है। 57 साल की उम्र में भी उनका फ्लैट टमी और एनर्जी देखकर यंगस्टर्स भी हैरान रह जाते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि आखिर अक्की का फिटनेस मंत्रा क्या है?
हाल ही में अक्षय ने खुद खुलासा किया कि पेट की चर्बी घटाने और फ्लैट टमी पाने का राज सिर्फ एक आदत में छिपा है। आइए आज अक्षय कुमार के बर्थडे के मौके पर सबसे पहले उन्हें बधाई देते हैं और अब जानते हैं उनका फिटनेस मंत्रा।

अक्की का फिटनेस सीक्रेट
आज के समय में मोटापा एक ऐसी समस्या बन गया है जिससे अधिकतर लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशान को लटकती तोंद ने किया हुआ है। वहीं अक्षय कुमार को देखिए 57 साल की उम्र में भी वो 40 के लगते हैं और उनकी फिटनेस देख हर कोई हैरान रह जाता है। एनर्जी का हाई लेवल हर किसी के मन में ये ख्याल तो जरूर आता होगा कि आखिर अक्षय कुमार इतने फिट कैसे हैं और वो खाते क्या हैं?
एक इंटरव्यू में खुद अक्षय कुमार ने बताया था कि- पेट की चर्बी घटाने का सबसे आसान तरीका है डिनर जल्दी करना और रात को समय पर सोना। वे शाम 6:30- 7 बजे तक अपना डिनर कर लेते हैं और रात 9:30 बजे तक सो जाते हैं। सुबह वे 4:30 बजे उठकर वर्कआउट शुरू कर देते हैं। इसके अलावा वो हफ्ते में एक दिन व्रत रखते हैं।
अक्षय का डाइट प्लान
अक्षय कुमार के डाइट प्लान की बात करें को रिपोर्ट के अनुसार, वो नाश्ते में पराठा, दलिया, या पोहा के साथ ताजा जूस/दूध लेते हैं। उसके बाद लंच में दाल, सब्जी, रोटी और सलाद, चावल खाते हैं। डिनर में अक्की पाजी हल्का खाना जैसे खिचड़ी, सूप या दही-चावल खाना पसंद करते हैं। वो न जंक फूड खाते हैं, न ही अल्कोहल या स्मोकिंग करते हैं। यही उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट है।
जिम से ज्यादा योगा को महत्व
अक्षय का कहना है कि तोंद घटाने के लिए सिर्फ जिम ही काफी नहीं। वे योग, मार्शल आर्ट्स, कार्डियो और आउटडोर एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देते हैं। साथ ही, हर दिन सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। वहीं आज की युवा पीढ़ी सोचती है कि जिम जाने से ही फिटनेस बनती है।
लेकिन अक्षय का मानना है कि जिम से ज्यादा योगा पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि अक्षय मानते हैं कि हेल्दी बॉडी के लिए दवाइयों पर नहीं बल्कि प्राकृतिक तरीकों और घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना चाहिए। हल्दी, अदरक और नींबू उनके हेल्थ बूस्टर हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
