Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Healthy Tea: बहुत कीमती है ये घास जैसी दिखने वाली चीज, इसकी चाय पीने से कभी पथरी की नहीं आएगी नौबत
बारिश में भुट्टे खाना भला किसे पसंद नहीं होगा, हम में तकरीबन हर कोई भूने हुए भुट्टे खाना बेहद पसंद करता है और हम में से लगभग सभी की ये आदत है कि भुट्टे खाने के तुरंत बाद इसके रेशम या रेशे यानी बालों को निकालकर फेंक देते हैं ।क्योंकि भुट्टे खाते हुए अगर ये मुंह में आ जाए तो मजा किरकिरा कर देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी, जिन रेशों को आप घास या कचरा समझकर फेंक देते हो वो असल में किसी कीमती दवा से कम नहीं हैं।
जी हां, इन रेशों की चाय बनाकर पीने से आपकी किडनी सालों-साल सलामत रहती है और साथ ही ये पथरी जैसी बीमारियों को आसपास भी भटकने नहीं देती हैं। आइए जानते हैं कि मामूली से दिखने वाले भुट्टों के रेशमी से बाल जिन्हें कॉर्न सिल्क भी कहते हैं, कैसे ये आपके सेहत के लिए सेहतमंद साबित हो सकते हैं।

पथरी को दूर करें
किडनी स्टोन से परेशान लोगों को भुट्टे के बालों की चाय का सेवन करना चाहिए। यह आपके किडनी में जमा हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के साथ ही किडनी स्टोन के खतरे को कम करने की कोशिश करता है। यहां तक कि समस्या होने पर भी यह बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि यह धीरे-धीरे किडनी स्टोन को गलाकर बाहर निकाल फेंकती हैं।
यूटीआई से निजात दिलाएं
भुट्टे के बाल से बनी चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे पीने से यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन की समस्या कम होती है। यूरिन इंफेक्शन के दौरान होने वाली जलन को दूर करती है। इसे पीने से यूरिन ज्यादा आता है जिससे यूरिन ट्रेक्ट में बैक्टीरिया पनपने कम होते है। साथ ही इसे पीने से ब्लैडर और यूरिनरी ट्रेक्ट की सूजन से आराम मिलता है।
वेटलॉस के लिए कारगार
कॉर्न सिल्क यानी मकई के रेशम से बनी चाय में विटामिन-बी और फाइबर पाया होता है जो कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मकई के रेशम से बनी चॉय बॉडी में वाटर रिंटेशन और टॉक्सिन को दूर करने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से वजन कम हो जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर को करें कम
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की तकलीफ हैं। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भुट्टे के बाल की चाय का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज पीएं
भुट्टे के बाल में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। यह ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल में रखते हैं, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
ऐसे बनाए मकई के रेशम या कॉर्न सिल्क चाय
- कॉर्न सिल्क- 1 बड़ा चम्मच
- पानी- 1 कप
- नींबू- स्वादानुसार
तरीका-
पानी में 1 बड़ा चम्मच कॉर्न सिल्क (सूखा और कटा हुआ) उबालें।
एक बार जब यह उबल जाए, तो पैन को कवर कर दें।
इसे 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
फिर नींबू निचोड़ें और इसे पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
