Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Amitabh Bachchan Birthday: 81 की उम्र में फिट रहने के लिए बिग-बी खाते हैं सादा खाना, ये है डाइट प्लान
अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर 2023 को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन की फुर्ती फैंस को हैरान करती है। अमिताभ बच्चन कई-कई घंटे काम करते हैं। एक तरफ पर्दे पर उनकी फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं तो दूसरी तरफ वह छोटे पर्दे पर भी सक्रिय हैं और 'केबीसी 15' को होस्ट कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन कई बीमारियों से जूझ रहे हैं, इसके बावजूद वह अपने काम पर इसका असर नहीं होने देते। बिग बी अनुशासन के पक्के हैं और सेहत के मामले में भी बहुत सर्तक हैं। तो चलिए बिग-बी के 81वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके फिटनेस रुटीन के बारे में...

रोजाना करते हैं वॉक
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन सुबह नियमित रूप से जिम जाते हैं और इससे पहले वह 20 मिनट की चहलकदमी करते हैं। ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए अमिताभ बच्चन ऐसा करते हैं। अमिताभ बच्चन अपनी ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखने के लिए योगा भी करते हैं।
ऐसा नाश्ता करते हैं
नाश्ते में अंडा और दूध लेने के बाद अमिताभ को नाश्ते के बाद या फिर लंच से पहले नारियल का पानी, आंवला का रस, केला, खजूर, तुलसी के पत्ते, बादाम जैसी चीजें खाने का शौक है। गौर करें तो यह सभी चीजें पूरी तरह से हेल्दी हैं।

नहीं खाते हैं नॉनवेज
अमिताभ बच्चन को सादा खाना पसंद है और शायद यही उनकी बेहतर सेहत का राज भी है। उनके खाने में दाल, सब्जी और रोटी शामिल होती हैं। बताया जाता है कि साल 2000 में वो नॉन-वेज खाते थे हालांकि उसके बाद से वेज ही खाते हैं। अमिताभ बच्चन को नारियल पानी-पीना पसंद है, इसके साथ वह अपनी डाइट में प्रोटीन ड्रिंक्स, पालक, पनीर, सूप, सलाद आदि लेते हैं।
हल्का खाना खाते हैं रात को
अमिताभ बच्चन रात को बहुत हैवी खाने से बचते हैं। उन्हें लंच की तरह हल्का खाना पसंद है। उनके खाने में कोई हल्का सूप होता है। इसके अलावा उन्हें कभी-कभी पनीर की भुर्जी खाना भी पसंद है।
अल्कोहल और कैफीन से दूरी
अमिताभ बच्चन ने बहुत समय पहले ही शराब पीना छोड़ दिया है। कमाल की बात यह है कि वो चाय, कॉफी और इस तरह के किसी पेय पदार्थ का सेवन नहीं करते हैं। जाहिर है इन सभी पेय पदार्थों के फायदे कम नुकसान ज्यादा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन मिठाइयों से भी दूर रहते हैं। वह केक, पेस्ट्री के अलावा भारतीय मिठाइयों का भी सेवन नहीं करते।
लेते हैं पूरी नींद
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी नौ घंटे की नींद लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड महामारी के बाद तो बिग बी ने रात को जल्दी सोने की आदत डाली है। अपने ब्लॉग में भी अमिताभ बच्चन यह खुलासा कर चुके हैं कि वह नियमित रूप से प्राणायम और कुछ अन्य ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
