Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से गर्मी में शरीर को मिलेंगे ये फायदे, जाने खाने का सही समय
गर्मियों में आंवला खाने के बहुत फायदे होते है, विटामिन सी भरपूर ये फल आपको लू और पेट की समस्याओं से बचाता है। अगर आप आंवला को साबुत नहीं खा सकते हैं तो आप आंवले के मुरब्बा भी खा सकते हैं। लेकिन किस वक्त मुरब्बा खाया जाए ये सबसे बड़ा सवाल है। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल उठ रहा है तो आपको बता दें कि अगर आपके शरीर में ये 5 समस्याएं हैं तो आपको खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाना चाहिए, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होगा।

खून की कमी करें दूर
प्रेगनेंसी में आंवला खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है, ये शरीर में खून की वृद्धि करता है। कह जाता है कि प्रेगनेंसी अगर रोजाना आंवले का मुरब्बा खएं तो ये मां और बच्चें का आयरन लेवल मैंटेन रखता है। इसके सेवन से खून की कमी नहीं होती है।
पेट को रखे ठंडा
आंवले की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे खाने से पेट में जलन, एसिडिटी की समस्या को दूर करता है बल्कि पेट में एसिड और अल्सर की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसे खाने से पेट ठंड रहता है।
स्किन रहेगी ग्लोइंग
आंवला, विटामिन सी, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों का भंडार है, जिसका नियमित रूप से सेवन झाइयां, पिंपल्स और स्किन के निशान को हटाने का काम करता है और आपकी स्किन साफ रहती है।
डायजेशन को बनाएं आसान
आंवले के मुरब्बे में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज से छुटकारा दिलाने के साथ ही डायजेशन को स्मूद बनाता है और एसिड रिफ्लक्स हो रहा हो तो इस समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। ऐसे में आंवले का सेवन चीनी और शहद के साथ भी कर सकते हैं।

दिल को रखें हेल्दी
आंवले का मुरब्बा खाने से कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करके दिल के रोगों को दूर करता है। खराब कोलेस्ट्रोल को बाहर निकालने के साथ-साथ यह दिल का दौरा, स्ट्रोक आदि समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।
कब खाएं आंवले का मुरब्बा
सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से बहुत लाभ होते हैं।आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद रहते हैं। इस कारण आंवले को इम्यून सिस्टम मजबूत करने में काफी प्रभावी माना जाता है।
ये है कुछ नुकसान
- हाई ब्लड प्रेशर और पेट में दर्द आंवले के मुरब्बे के कारण हो सकता है।
- आंवले के मुरब्बे से मल पीला आता है।
- मधुमेह रोगियों के लिए आंवले का मुरब्बा हानिकारक हो सकता है। यह रक्त में शर्करा के स्तर को बढ़ाता है।
- आंवले का मुरब्बा खाने से पेशाब में जलन हो सकती है।
(डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
