Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
नीता अंबानी ने शेयर की पति की डाइट, अरबपति होने के बाद भी खाते है सिंपल खाना, ऐसी है डेलीरुटीन
Mukesh Ambani Diet Plan and Daily Routine:कई लोगों की धारणा होती है कि ढ़ेर सारा पैसा मतलब बहुत सारा लजीज खाना। लेकिन असल लाइफ लोग आजकल अपनी डाइट को लेकर खूब कॉन्शियस हो गए हैं। चाहे आम आदमी हो या सेलेब्रिटी। देश के दिग्गज बिजनसमैन के मुकेश अंबानी के पत्नी नीता अंबानी ने बताया था कि उनके पति बहुत सादी और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं।
हाल ही में अनंत-राधिका की शादी का निमंत्रण लेकर नीता अंबानी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची थीं। तब उन्होंने मुकेश अंबानी की स्ट्रिक्ट और सिंपल डाइट के बारे में बताया था। नीता अंबानी ने खुद बताया था कि मुकेश अंबानी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर टाइम पर क्या खाते हैं? आइए जानते हैं कि देश के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की दिनचर्या और डाइट के बारे में जानते हैं।

नाश्ते में पसंद है ये गुजराती डिश
नीता अंबानी ने बताया था कि पूरा अंबानी परिवार केवल होममेड फूड खाना पसंद करता है। मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी डाइट लेते हैं और हफ्ते में एक बार ही पूरा परिवार बाहर का खाना खाता हैं। मुकेश को गुजराती पनकी खाना बेहद पसंद है।
योग और मेडिटेशन से करते हैं दिन की शुरूआत
मुकेश अंबानी सुबह 5:30 बजे उठकर योग और मेडिटेशन करते हैं। वह अपनी शुरूआत सूर्य नमस्कार के साथ करते हैं और उसके बाद शॉर्ट वॉक लेते हैं। जिसके बाद मेडिटेशन करते हैं। मुकेश अंबानी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर बराबर फोकस रखते हैं।
ब्रेकफास्ट
मुकेश अंबानी का ब्रेकफास्ट हल्का और न्यूट्रिशियन से भरपूर होता है। इसमें ताजे फल, जूस और इडली-सांभर शामिल होता है। वो हमेशा बैलेंस्ड डाइट का ही सेवन करते हैं।
लंच और डिनर
लंच हो या डिनर मुकेश अंबानी ट्रेडिशनल डिश को ज्यादा तवज्जों देते हैं। उन्हें गुजराती स्टाइल डाइट पसंद आती है। जिसके अंदर दाल, सब्जी, चावल, सूप और सलाद शामिल होते हैं।
स्ट्रिक्ट है डाइट को लेकर
मुकेश अंबानी पार्टीज और सोशल मीटिंग में हिस्सा लेने के बावजूद वो स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं और जंक फूड से दूरी बनाए रखते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications