Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Anar Ke Fayde: रोजाना 3 अनार खाने से ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अनार हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। डाइट स्पेशलिस्ट अंजलि मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर रोजाना 3 अनारा डाइट में शामिल करने के फायदे बताएं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "अनार बहुत शक्तिशाली एंटी-एथेरोजेनिक एजेंट है। इसमें बहुत पावरफूल एंटीऑक्सिडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो धमनियों को साफ करते हैं, ब्लड प्रेशर को कम करते हैं, दिल को हेल्दी रखने और ब्लड वेसल्स को बंद होने से रोकने में मदद करता है।"
डाइट स्पेशलिस्ट अंजलि मुखर्जी के अनुसार हाई ब्लडप्रेशर वाले लोगों को कम से कम तीन महीने तक रोजाना अपनी डाइट में तीन अनार शामिल करना चाहिए। डाइट स्पेशलिस्ट ने कैप्शन में लिखा, "इससे उनके दिल हेल्दी रहेगा और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। आगे उन्होंने लिखा कि, "हृदय-स्वस्थ आहार आपको हेल्दी वेट बनाए रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने और डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करेगा।"
एक्सपर्ट के सुझाएं कुछ पोषण संबंधी टिप्स
* अधिक फाइबर खाएं: सफेद ब्रेड और पास्ता के स्थान पर साबुत अनाज खाएं।
* डाइट में बहुत सारे फल और सब्जियों को शामिल करें।
* कोलेस्ट्रॉल डाइट को सीमित करें- दूध, पनीर जैसे डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन कम करें।
* हेल्दी फेट खाएं: मेवे, जैतून का तेल और एवोकैडो जैसे हेल्दी फेट को डाइट में शामिल करें।
* नमक का सेवन कम करें - नमक में मौजूद हाई सोडियम हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है।
* शराब का सेवन सीमित करें क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है जिस कारण यह वजन बढ़ाने का काम करता है।
* स्मोकिंग छोड़ें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
