Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Animal फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी दिनभर में पीती है 6 कप चाय, फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं पहाड़ी डाइट
Animal Actress Tripti Dimri fitness secret and diet: एनिमल मूवी में न्यूड सीन देने के बाद इंटरनेट क्रश बनी तृप्ति डिमरी इन दिनों हर जगह छाई हुई है। सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरे देखकर फैंस उनकी टोंड और स्लिम बॉडी के कायल हो रहे हैं। वे खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। आइये जानते हैं तृप्ति के फिटनेस रूटीन के बारे में।

एक्सरसाइज और वर्कआउट को लेकर स्ट्रिक्ट
तृप्ति खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज और वर्कआउट करती हैं। इसके अलावा भी वे अन्य कई शारीरिक गतिविधियों में शामिल होती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तृप्ति हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार जिम जरूर जाती हैं। वे योग और मेडिटेशन को भी नियमित तौर पर करना पसंद करती हैं। वो कई तरह की पारंपारिक मुद्राए और माइंडफुल ब्रीदिंग कॉम्बिनेशन वाली एक्सरसाइज करती हैं। तृप्ति एरोबिक्स, पिलाटे, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, ब्रिस्क वॉकिंग, रनिंग और कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज करती हैं।
डाइट प्लान
तृप्ति डिमरी उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली है। वो पहाड़ से अपने जुड़ाव के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं। तृप्ति फिट रहने के लिए अपनी डाइट में पहाड़ की ताजा स्थानीय उपज को शामिल करती है। अनाज और प्रोटीन का संतुलन उनकी लाइफस्टाइल को एनर्जी प्रदान करती हैं। नाश्ते में वे फैट की मात्रा बेहद कम रखती हैं। लंच में वे चावल, दाल, सलाद और दही आदि खाती हैं। डिनर में वे उबले अंडे, सूप, दाल और सब्जियां आदि खाना पसंद करती हैं। वो रोटी नहीं खाती हैं।

ऐसा है तृप्ति का डेली रुटीन
तृप्ति रोजाना 8 बजे के आसपास उठती हैं। उठने के बाद रोजाना 2 कप गुनगुना पानी पीती हैं। इसके बाद वो मॉर्निंग टी लेती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि तृप्ति रोजाना दिनभर में 6 कप चाय पीती हैं। इसके बाद ब्रेकफास्ट करती है। जिसके 40 मिनट का ब्रेक लेकर वो 11-12 बजे वर्कआउट के लिए जाती हैं। ठीक 2.30 बजे वो लंच करती हैं। रात 10 बजे से पहले तृप्ति डिनर कर लेती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications