Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय -
डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, बस डॉक्टर की बताई इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Rituraj Singh Died: एक्टर ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट से निधन, लक्षण से लेकर फर्स्ट एड तक जानें यहां
Rituraj Singh Death News : मशहूर टेलीविजन अभिनेता ऋतुराज सिंह का देहांत हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र की आखिरी सांस ली। ऋतुराज सिंह हाल ही में धारावाहिक अनुपमा में यशपाल के अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से ऋतुराज सिंह का निधन हुआ है।
ऋतुराज सिंह के एक्टर दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत होने की पुष्टि की। आइए जानते हैं कि कैसे कार्डियक अरेस्ट कैसे बन सकती हैं जान जाने की वजह और क्या है लक्षण और कैसे करें बचाव?

क्या है कार्डियक अरेस्ट?
कार्डियक अरेस्ट व्यक्ति के हार्ट से जुड़ी कंडीशन है। जिसमें व्यक्ति का हार्ट शरीर में खून पंप करना अचानक से बंद कर देता है, जिसकी वजह से दिल की धड़कन एकदम से रुक जाती है।
मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। ज्यादातर मामलों में मरीज बेहोश हो जाते हैं। कार्डियक अटैक में हार्ट के अंदर खून तो पहुंचता है लेकिन हार्ट खून को पंप करना बंद कर देता है। कार्डियक अरेस्ट से पहले व्यक्ति में 24 घंटे पहले से ही लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं, जिसे इग्नोर करना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है।

कार्डियक अरेस्ट के लक्षण क्या है?
- अचानक होश खो बैठना और गिर जाना
- बेहोश होना
- दिल का अचानक तेजी से धड़कना
- पल्स और ब्लड प्रेशर थमना
- सांस की कमी और सांस लेने में तकलीफ
- घबराहट होना
- सीने में दर्द का अनुभव
- ऑक्सीजन की कमी के वजह से चेहरे का रंग फीका, नीला, या ग्रे हो जाता है।
- अधिक चिपचिपा पसीना आना।
- अटैक से 24 घंटे पहले नींद न आना
जानें कार्डियक अरेस्ट आने पर क्या करें? (Cardiac Arrest First Aid)
अगर आपके पास किसी को कार्डियक अरेस्ट आया है तो ध्यान रखें किअटैक आने के बाद के 5 मिनट सबसे अहम होते हैं। अगर आपके आसपास किसी को कार्डियक अरेस्ट आता है तो सबसे पहले एंबुलेंस को फोन करें और मरीज को तुरंत सीपीआर दे। सीपीआर की मदद से आप मरीज की जान बचा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
