Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
अनुष्का शर्मा नवरात्रि में ले रही हैं खास तरह की डाइट, जानें इसकी खासियत?

दरअसल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वो नवरात्रि के दिनों में क्या नाश्ता कर रही हैं? फोटो में एक प्लेट हरी चटनी, नींबू और हरी मिर्च के साथ प्लांट बेस्ड फूड नजर आ रहा है। यह फूड दिखने में हेल्दी और टेस्टी भी नजर आ रहा है। जो कि पेट पूजा के साथ स्वास्थ्य के लिए भी परफेक्ट हैं।
इस फोटो में अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है विराट तुम्हारे लिए बचाने की कोशिश करुंगी। आइए जानते हैं कि आखिर प्लांट बेस्ट फूड क्या होता है और कितना फायदेमंद होता है?
क्या होते हैं प्लांट बेस्ड फूड?
प्लांट-बेस्ड फूड (Plant-Based Food) वह खाद्य पदार्थ होते हैं जो पूरी तरह से पौधों से प्राप्त होते हैं और जिनमें पशु-उत्पादों का कोई उपयोग नहीं किया जाता। इसमें मुख्य रूप से फल, सब्जियां, अनाज, बीज, मेवे, दालें और फलियां शामिल होती हैं।
हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर
प्लांट-बेस्ड आहार में सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम होती है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
वेट कंट्रोल करें
इस डाइट में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है।
डायबिटीज कंट्रोल
पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक शर्करा और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
कैंसर के खतरों को टाले
फलों और सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में सहायक होते हैं।
पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
प्लांट-बेस्ड फूड में फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो आंतों को स्वस्थ रखने और कब्ज जैसी पाचन समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
इम्यूनिटी को बढावा दें
प्लांट से प्राप्त विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
