Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Who Should Avoid Eat Apple: इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए सेब, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Who Should Avoid Eat Apple In Hindi: हम बचपन से यही सुनकर बड़े हुए हैं कि जो लोग एक सेब रोजाना खाते हैं ( An apple a day keeps the doctor away), बीमारियां उनसे कोसों दूर रहती है। उन्हें कम से कम डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग इसे सबसे सेहतमंद फलों में गिनते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को कई तरह के फायदे देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही सेब कुछ लोगों के लिए फायदे की जगह नुकसान भी साबित हो सकता है?
जी हां, सेब हर किसी के लिए हेल्दी नहीं है। अगर कुछ खास बीमारियों या स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोग इसे खाते हैं, तो उन्हें फायदा नहीं बल्कि परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसे कौन से लोग हैं जिनके लिए सेब फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है। तो चलिए फिर देर किस बात कि जल्दी से जान लेते हैं किन 5 लोगों को सेब खाने से परहेज करना चाहिए।
1. डायबिटीज के मरीज
सेब में प्राकृतिक शुगर (फ्रक्टोज) पाई जाती है। अगर डायबिटीज वाले लोग ज्यादा मात्रा में सेब खाते हैं तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। जिनका शुगर लेवल कम है वो थोड़ा सा का सकते हैं लेकिन जिनका हाई है तो ऐसी भूल न करें।

2. एलर्जी से पीड़ित लोग
कुछ लोगों को सेब से एलर्जी होती है। इसे खाने के बाद खुजली, सूजन, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। जिन लोगों को पराग (Pollen) एलर्जी है, उन्हें सेब से विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
3. पेट और पाचन से जुड़ी समस्या वाले लोग
सेब में मौजूद फाइबर पेट के लिए अच्छा होता है, लेकिन गैस, एसिडिटी या इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) वाले लोगों के लिए यह परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों को कच्चा सेब खाने से बचना चाहिए।
4. ज्यादा वजन वाले लोग
वजन कम करने के लिए फल खाना फायदेमंद है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति ज्यादा वजन वाला है और सेब का सेवन बार-बार करता है, तो इसमें मौजूद शुगर और कैलोरी वजन घटाने की बजाय बढ़ा सकती है। ऐसे में अगर आप पहले से ही मोटापे का शिकार हैं तो सेब खाने से परहेज करें।
5. दांत और मसूड़ों की समस्या वाले लोग
सेब में प्राकृतिक एसिड होता है जो दांतों की एनामेल को नुकसान पहुंचा सकता है। बार-बार सेब खाने से दांतों में सेंसिटिविटी और मसूड़ों की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए दांतों की बीमारी वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
नोट: सेब सेहत के लिए लाभकारी है लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। अगर आपको ऊपर बताई गई समस्याएं हैं, तो सेब खाने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें। सही मात्रा और सही तरीके से फल का सेवन करने पर ही असली फायदा मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
