Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Arjun Kapoor Transformation: फिल्मों से पहले अर्जुन कपूर का वजन था 140 किलो, फिर ऐसे घटाया 50 किलो वजन
Arjun Kapoor weight loss : अर्जुन कपूर आज भले ही फिटनेस आइकन बन चुके हों, लेकिन एक समय था जब उनका वजन 140 किलो हुआ करता था। फिल्मों में डेब्यू करने से पहले अर्जुन ने अपने ऊपर मेहनत की और करीब 50 किलो वजन घटाकर खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया।
उनकी यह वेट लॉस जर्नी लाखों लोगों के लिए मोटिवेशन बन गई है, खासकर उन लोगों के लिए जो खुद को फिट और हेल्दी बनाने के बारे में सोचते हैं लेकिन शुरुआत करने से हिचकते हैं।

कैसे घटाया अर्जुन कपूर ने 50 किलो वजन?
अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2012 में फिल्म इश्कज़ादे से की थी। इससे पहले वे काफी ज्यादा वजनदार थे और उनके लिए एक्टिंग करियर शुरू करना एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने खुद को बदलने की ठानी और 15 महीने के भीतर 50 किलो वजन घटाया। इस पूरी जर्नी में उनका सबसे बड़ा हथियार बना वो था "चलना" यानी वॉकिंग। "जब मैं मोटा था, तब भी मैं मानता था कि चलने से बेहतर कोई एक्सरसाइज नहीं है। आज भी जब वजन कम करना होता है, तो मैं सिर्फ इतना सोचता हूं कि बाहर निकलो और चलो," उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया।
न जंक फूड, न शुगर, सिर्फ हेल्दी डाइट
अर्जुन कपूर को खाना बेहद पसंद है, लेकिन वजन कम करने के लिए उन्होंने जंक फूड से पूरी तरह दूरी बना ली। उन्होंने शुगर और हाई-कार्ब चीजों को अपनी डाइट से हटा दिया और उसकी जगह फ्रेश फ्रूट्स, सब्जियां और हाई प्रोटीन फूड्स को अपनाया।
अर्जुन कपूर की डाइट और डेली रूटीन
ब्रेकफास्ट: हाई-प्रोटीन फूड जैसे अंडे
जिम सेशन: ब्रेकफास्ट के बाद पहला जिम सेशन
लंच: लगभग 1:30 बजे, जिसमें वह ग्रीक सोवलाकी रैप खाते हैं
वर्क शेड्यूल: दोपहर 1:30 से शाम 5 बजे तक मीटिंग्स और कॉल्स
ईवनिंग स्नैक: टर्की सुशी, जो एनर्जी, प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर से भरपूर होती है
शाम का दूसरा जिम सेशन
डिनर: तुर्किश कबाब्स जिनके साथ मुहम्मरा सॉस, मिंट चटनी और अचार वाली सब्जियां
फिटनेस रूटीन में क्या था खास?
अर्जुन कपूर ने अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल किया:
- वेट ट्रेनिंग
- सर्किट ट्रेनिंग
- क्रॉसफिट ट्रेनिंग
- कार्डियो एक्सरसाइज
यह सारी मेहनत उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के की।
हाशिमोटो डिजीज से भी लड़े अर्जुन कपूर
2024 में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्हें हाशिमोटो थायरॉयडिटिस नामक ऑटोइम्यून डिजीज है, जो मेटाबोलिज्म को धीमा कर देती है और वजन बढ़ने का कारण बनती है।
"मेरी मां और बहन को भी ये बीमारी थी, और मुझे 30 साल की उम्र में इसका पता चला। इसका असर मेरी बॉडी और करियर पर पड़ा। कई सालों तक मैंने इस फिजिकल ट्रॉमा को झेला,"
फिट रखने के लिए करते है खूब मेहनत
अर्जुन मानते हैं कि फिटनेस कोई एक बार की जर्नी नहीं, बल्कि यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन आज भी जारी है और वे खुद को और बेहतर बनाने के लिए हर दिन मेहनत कर रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
