Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
Ashish Chanchlani Weight loss: यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने घटाया वजन, शेयर किए वेटलॉस के ये 3 टिप्स
Ashish Chanchlani Weight loss : फेमस यूट्यूबर और इंफ्लूएंसर आशीष चंचलानी बात किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आशीष इस बार अपने वेटलॉस की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस यूट्यूबर ने वेटलॉस से कई हर किसी को हैरान कर दिया है। आशीष के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे आशीष ने अपना वेटलॉस किया है।
आशीष का कहना है कि ये बॉडी उनकी महीनों की मेहनत का नतीजा है। एक महीने में किसी का भी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन नहीं हो सकता हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ वेटलॉस के टिप भी शेयर किए हैं।

शेयर किए टिप्स
हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशीष ने वेटलॉस से जुड़े टिप्स शेयर किए। उन्होंने बताया, " मेरे पास लोगों के मैसेज आ रहे हैं। जो लोग ओवरवेट हैं, उनके लिए स्टोरी डाल रहा हूं। मैं कोई फिटनेस इंफ्लूएंसर नहीं हूं, जिम की बातें नहीं करुंगा। लोग उनसे कमेंट और मैसेज करके पूछ रहे हैं कि उन्होंने इतना वजन कम कैसे किया है? आशीष ने बताया है कि अगर आपको वेटलॉस करना है तो सबसे अहम गोल्डन रुल है कि आपको क्यों करना है? 4 लोगों के कहने पर कम नहीं होगा वेट, आप 2 दिन में छोड़ दोगे। अगर अपने लिए करना है तो कर लोगे।"
उन्होंने आगे बताया कि अगर आप अपने 25 या 26 साल का मोटापा 1 महीने में नहीं घटा सकते हैं इसलिए खुद को डेडलाइन देना बंद करे। जितना करोगे, उतना अच्छा होगा। हम जैसे एग्जाम देते हैं, उसके लिए भी साल भर तैयारी करते हैं, वैसे ही हमारी बॉडी जितना आराम से करेंगे, उतने बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। सबसे जरुरी चीज। सबसे पहले खुद से प्यार करें और खुद को अहमियत दें।

जिम में बहाया पसीना
आशीष चंचलानी जिम में इंटेस वर्कआउट करते हैं। यूट्यूबर आशीष रोजाना जिम में चार घंटे एक्सरसाइज करने के बाद आशीष ने कई किलो घटाए हैं। इंस्टाग्राम में भी आशीष ने जिम में इंटेस्ट एक्सरसाइज करते हुए कि फोटोज भी शेयर की है।
कार्डियो है जरुरी
जिम में वो हर सेक्शन को समय देते हैं वेटलॉस के लिए सबसे जरुरी कार्डियों होता है। वेटलॉस के लिए आशीष ने खूब कार्डियों पर जोर दिया है।
बैलेंस डाइट पर दिया ध्यान
एक्सरसाइज के अलावा आशीष प्रॉपर डाइट रुटीन को भी फॉलो करते हैं। आशीष की डाइट में प्रोटीन और फाइबर होता है। वो पूरे दिन में छोटे-छोटे हिस्सों में अपनी डेली मील पूरी करते हैं। एक साथ बहुत ज्यादा खा लेने से वेटलॉस में दिक्कत आती है। क्योंकि इस तरह से खाना पच नहीं पाता है। कम खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, खाना पचता है और आप पतले रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
