Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
44 में कोलन कैंसर से हुई असम की फेमस सिंगर गायत्री हजारिका की मौत, इन लक्षणों को हल्के में न लें
Singer Gayatri Hazarika Dies at 44 Due to Colon Cancer : हाल ही में फेमस असमिया सिंगर गायत्री हजारिका के निधन की खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरे शोक में डाल दिया है। केवल 44 साल की उम्र में 16 मई को उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कोलन कैंसर से जूझ रही थीं। यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि यह एक गंभीर बीमारी को लेकर फिर से चेतावनी देती है, कोलन कैंसर, जो शुरुआती लक्षणों के बिना भी जानलेवा साबित हो सकता है।

कोलन कैंसर क्या है?
कोलन कैंसर, जिसे कोलोरेक्टल कैंसर भी कहा जाता है, बड़ी आंत के पहले हिस्से यानी कोलन या मलाशय (रेक्टम) में उत्पन्न होने वाला एक घातक कैंसर है। पहले यह बीमारी अधिकतर बुजुर्गों में पाई जाती थी, लेकिन अब युवाओं में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं।
यह कैंसर अक्सर पॉलीप्स (छोटे मांसल उभार) के रूप में शुरू होता है, जो धीरे-धीरे कैंसर में बदल सकते हैं। हालांकि, समय रहते जांच और इलाज से इसे रोका जा सकता है।
कोलन कैंसर के लक्षण
शुरुआती चरण में कोलन कैंसर के लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, कुछ संकेत मिलने लगते हैं:
- मल त्याग की आदतों में बदलाव (कब्ज या दस्त)
- मल में खून या रेक्टम से ब्लीडिंग
- पेट में लगातार गैस, दर्द या ऐंठन
- ऐसा महसूस होना कि आंत पूरी तरह साफ नहीं हुई
- अचानक वजन घटना
- लगातार थकान या कमजोरी
- भूख में कमी या पेट में सूजन
- यदि ये लक्षण लगातार बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।
कोलन कैंसर से बचाव कैसे करें?
- फाइबर युक्त आहार लें: फल, सब्जियां, साबुत अनाज व दालें
- नियमित व्यायाम करें: दिन में कम से कम 30 मिनट
- धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
- वजन नियंत्रित रखें, मोटापा खतरा बढ़ा सकता है
नियमित मेडिकल जांच कराएं, विशेषकर 45 की उम्र के बाद या फैमिली हिस्ट्री हो तो पहले
कोलन कैंसर का इलाज
इलाज मरीज की स्थिति और कैंसर के चरण पर निर्भर करता है:
सर्जरी: कैंसर-प्रभावित हिस्से को हटाना
कीमोथैरेपी: कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने वाली दवाएं
रेडिएशन थैरेपी: विकिरण से ट्यूमर को नष्ट करना
इम्यूनोथैरेपी या टारगेटेड थैरेपी: शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कैंसर से लड़ना
डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी चिकित्सीय स्थिति के संबंध में आपके मन में कोई प्रश्न हो तो हमेशा अपने चिकित्सक या किसी योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह अवश्य लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
