Latest Updates
-
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी
आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान
Which food should not eat with mango : गर्मियों के मौसम में जैसे ही आम बाजारों में आने लगते हैं, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। आम न सिर्फ स्वाद में बेमिसाल होते हैं, बल्कि इनमें विटामिन A, C, और फाइबर जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आम का शेक, खीर, कस्टर्ड और फ्रूट सलाद तो हर घर में आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के साथ कुछ चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है?
आइए जानें उन खाद्य और पेय पदार्थों के बारे में जिनका आम के साथ या इसके तुरंत बाद सेवन करने से परहेज करना चाहिए:

1. दुग्ध उत्पादों से बनाएं दूरी
गर्मियों में दही, लस्सी और मट्ठा जैसे ठंडे दुग्ध उत्पाद शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। वहीं आम की तासीर गर्म होती है। जब गर्म और ठंडी तासीर वाले पदार्थ एक साथ मिलते हैं, तो यह त्वचा पर फोड़े-फुंसी या एलर्जी का कारण बन सकते हैं। साथ ही पेट में गैस, अपच या दस्त जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। खासकर आम खाने के तुरंत बाद लस्सी या दही का सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।
2. शीतल पेय यानी कोल्ड ड्रिंक से करें परहेज
आम और कोल्ड ड्रिंक दोनों ही अत्यधिक मीठे होते हैं। इनका एक साथ सेवन करने से शरीर में शर्करा का स्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज़ के मरीज़ों को खतरा हो सकता है। इसके अलावा आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से गैस, पेट फूलना और पाचन में गड़बड़ी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। आम खाने के बाद तुरंत पानी पीने की भी सलाह नहीं दी जाती क्योंकि इससे भी अपच और दस्त हो सकते हैं।
3. खट्टे फलों से बनाएं दूरी
आम विटामिन-C से भरपूर होता है और इसमें नैचुरल शुगर भी पाई जाती है। अगर आप इसके साथ संतरा, नींबू या कीनू जैसे अन्य खट्टे फल खाते हैं, तो शरीर में एसिड का स्तर बहुत अधिक हो सकता है। इससे एसिडिटी, पेट में जलन, गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। साथ ही खट्टे फल आम के पाचन में रुकावट डाल सकते हैं।
4. मसालेदार भोजन के साथ न करें आम का सेवन
अक्सर लोग तीखे और मसालेदार खाने के बाद मीठे में आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह आदत पाचन तंत्र पर भारी पड़ सकती है। मसालेदार भोजन और आम का संयोजन पेट में जलन, एसिडिटी, दस्त और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए अगर आप आम खाना चाहते हैं तो मसालेदार भोजन और इसके बीच में कम से कम दो से तीन घंटे का अंतर अवश्य रखें।
5. शराब
शराब पहले से ही पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डालती है। अगर शराब पीने से पहले या बाद में आम खाया जाए, तो इसमें मौजूद फाइबर और प्राकृतिक शुगर पाचन समस्याएं बढ़ा सकते हैं। शराब, आम की शुगर को पचाने की क्षमता को कमजोर कर देती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है और पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications