Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
नवरात्रि व्रत खोलने के तुरंत बाद न खाएं ये 5 चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत
How To Break Navratri Fast: शारदीय नवरात्रि का समापन 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को होगा। व्रत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। व्रत रखने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है। नवरात्रि के दौरान कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। वहीं, कुछ लोग पूरे नौ दिनों तक उपवास करते हैं। लेकिन सिर्फ व्रत के दौरान ही नहीं, बल्कि व्रत खोलने के बाद भी खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। कई बार लोग अनजाने में व्रत खोलने के तुरंत बाद कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। दरअसल, व्रत के दौरान खानपान काफी हल्का होता है।
ऐसे में, अगर व्रत खोलने के तुरंत बाद भारी और ज्यादा तेल-मसाले वाला भोजन किया जाए, तो पाचन तंत्र खराब हो सकता है। अगर आप भी नवरात्रि में नौ दिनों के व्रत रखते हैं, तो जान लें कि व्रत खोलने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

नवरात्रि का व्रत खोलने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
मसालेदार भोजन
व्रत खोलने के तुरंत बाद तेज मसाले वाली चीजों का सेवन करने से परहेज करें। दरअसल, पारण के बाद तेज मसाले वाला खाना खाने से पेट में जलन, ब्लोटिंग,एसिडिटी और डायरिया की समस्या हो सकती है। इसलिए व्रत खोलने के बाद हल्के मसाले वाला भोजन ही करना चाहिए।
तली-भुनी चीजें
व्रत खोलने के बाद तली-भुनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, पूरे नौ दिनों तक व्रत रखने से डायजेशन स्लो हो जाता है। ऐसे में, अचानक, पूड़ी-परांठा या तली हुई चीजें खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है, जिसके कारण आपको गैस, कब्ज या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए व्रत खोलने के बाद खिचड़ी, दलिया या दाल-चावल जैसी हल्की चीजों का सेवन करें।
ज्यादा खट्टी चीजें
व्रत खोलने के तुरंत बाद ज्यादा खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए। इसके कारण पेट में एसिडिटी बन सकती है, जिससे आपको पेट और सीने में जलन, खट्टी डकार और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। व्रत खोलने के बाद कुछ मीठा खाने की सलाह दी जाती है।
चाय-कॉफी
व्रत खोलने के तुरंत बाद आपको चाय-कॉफी का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। दसअसल, व्रत के दौरान पेट खाली रहता है। ऐसे में, अगर आप चाय-कॉफी का सेवन करेंगे, तो इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। व्रत खोलने के बाद चाय-कॉफी के बजाय नारियल पानी, फ्रेश जूस, शिकंजी या सादे पानी का सेवन करें। इससे शरीर हायड्रेटेड रहेगा और पाचन तंत्र पर भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।
फुल फैट दूध
व्रत खोलने के तुरंत बाद फुल फैट दूध या डेयरी प्रोडक्टस का सेवन न करें। व्रत खोलते ही फुल फैट डेयरी प्रोडक्टस का सेवन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है, जिससे आपका पेट खराब हो सकता है। इसके बजाय आप दही का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
