Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
आप भी खड़े-खड़े पीते है पानी, पानी पीने की ये छोटी गलतियां खराब कर सकता है आपका हाजमा
अक्सर हम लोगों को कहते हुए सुतने हैं कि खड़े होकर पानी मत पिओ, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज करों। कभी आपने सोचा है इसके पीछे कारण क्या होगा।
दरअसल पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप गलत तरीके से पानी पिएंगे तो इसका असर आपके सेहत पर हो सकता है। ज्यादातर लोग पानी पीते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उनकी सेहत पर गलत असर पड़ता है।

पानी पीते वक्त किन गलतियों को करने से बचना चाहिए, इस बारे में डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं वो गलतियां क्या हैं और उन्हें करने से हमारे हेल्थ पर क्या असर पड़ सकता है।
खड़े होकर न पिएं पानी
अगर आप खड़े होकर पानी पी रहे है तो इससे आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है और पोषक तत्वों के सही अवशोषण में बाधा आ सकती है। खड़े होकर पानी पीने के स्थान पर आप किसी भी स्थान पर बैठकर एक-एक घूंट में पानी पिएं।
प्यास लगने पर ही पिएं पानी
कई लोग पानी को अपने शेड्यूल के हिसाब से ही पीते हैं, फिर चाहे उन्हें प्यास लगे या न लगे। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए और प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए। बिना प्यास महसूस किए पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने शरीर के संकेतों को सुनें और स्वस्थ संतुलन बनाए रखने के लिए जब जब प्यास लगे तभी पानी पिएं।
ठंडा पानी पीने से बचें
गर्मी में अक्सर हम सभी लोग फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन ठंडा पानी आपके पाचन क्रिया को बाधित कर सकती है। इतना ही नहीं आपके मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या भी हो सकती है। आप कमरे के तापमान या गुनगुने पानी का सेवन करने की कोशिश करें।
धीरे-धीरे पिएं पानी
पानी हमेशान आराम से पीना चाहिए। बहुत जल्दी पानी पीने से आपका सिस्टम खराब हो सकता है, जिससे अपच और पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके बजाय आप छोटे घूंट लें और अपने शरीर को धीरे-धीरे पानी को अवशोषित करने दें।
खाना खाते समय पानी पीने से बचें
भोजन के दौरान पानी पीने से आपके पेट में पाचक रसों को पतला किया जा सकता है, जिससे भोजन को ठीक से पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
