Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केरल ने फूड पैकेजिंग में अखबार के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध, ऐसे खाने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां
हाल ही में केरल के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने समोसा, मूंगफली और पकौडे जैसे फूड आइटम्स की फूड पैकिंग के लिए अखबार का इस्तेमाल न करने के निर्देश जारी किए हैं। फूड डिपार्टमेंट ने दुकानदारों, होटलों, और रेहड़ी-पटरी वालों को सलाह दी है कि वे अखबार में खाना पैक न करें।
इसके बजाय, वे फूड-ग्रेड सामग्री, जैसे एल्यूमीनियम फॉयल, बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग, और साफ-सुथरे कंटेनरों का उपयोग करें, ताकि भोजन सुरक्षित और स्वच्छ रहे। उपभोक्ताओं को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे अखबार में लिपटे भोजन से बचें और ऐसे मामलों में दुकानदारों से सुरक्षित पैकेजिंग की मांग करें।

इस वजह से किया बैन
फूड सेफ्टी के अस्सिटेंट कमीश्नर के मुताबिक खाने की चीजों को अखबार में पैक करने के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि अखबार की स्याही में हानिकारक रसायन और टॉक्सिक पदार्थ होते हैं, जो भोजन के संपर्क में आने से स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं। अखबार की स्याही में लेड, आर्सेनिक, और अन्य रसायनों का उपयोग किया जाता है, जो भोजन में मिलकर इसे विषाक्त बना सकते हैं। लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आइए जानते हैं कि इसके नुकसान।
अखबार में खाने की चीजें पैक करने के नुकसान
केमिकल टॉक्सिसिटी
अखबार की स्याही में रसायन होते हैं, जो भोजन में प्रवेश करके गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं, जैसे कैंसर, पेट संबंधी विकार, और हॉर्मोनल असंतुलन।
फूड पॉइज़निंग का खतरा
अखबार के कागज का रिसाइकिल होता है, और इसमें कीटाणु, बैक्टीरिया और दूषित पदार्थ हो सकते हैं। जब इसमें खाना लपेटा जाता है, तो भोजन दूषित हो सकता है और खाने वाले को फूड पॉइज़निंग या अन्य संक्रमण हो सकता है।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए जोखिम
कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों, जैसे बच्चों और बुजुर्गों, के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है क्योंकि वे आसानी से रसायनों और बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
