Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
डॉक्टर रोबिन शर्मा ने बताया पीले दांतों को घर पर चमकाने का देसी नुस्खा, आपकी रसोई में है मौजूद
Teeth Whitening At Home: सुंदर मुस्कान और चमकते दांत हमारी पर्सनालिटी को निखारते हैं। लेकिन इसी मुस्कान के साथ अगर पीले दांत नजर आए तो पूरा आत्मविश्वास ही डगमगा जाता है। आजकल खानपान की गलत आदतों और खराब डेंटल हाइजीन के कारण दांतों में पीलापन आम समस्या बन गई है। बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट मौजूद हैं जो दावा करते हैं कि आपके दांतों को सफेद बना देंगे। लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप कुछ देसी नुस्खों को अपनाएं। हाल ही में आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने घर पर दांत चमकाने का ऐसा ही दमदार नुस्खा बताया है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

नुस्खे की सामग्री और विधि
घर पर तैयार इस नुस्खे के कई लाभ होते हैं। इस नुस्खे में केवल तीन चीज़ों की ज़रूरत होती है- हल्दी, सेंधा नमक और सरसों का तेल। एक चुटकी हल्दी में आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। फिर उसमें कुछ बूंदें सरसों के तेल की डालकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को रोज सुबह और रात को ब्रश की तरह दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ समय तक इसका नियमित उपयोग करते रहें। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।
दांतों का पीलापन करेगा दूर
यह नुस्खा दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए बेहद कारगर साबित होता है। दरअसल, हल्दी में नैचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो दांतों पर जमी पीली परत को धीरे-धीरे हटाते हैं। वहीं, नमक दांतों की गहराई से सफाई करता है और दांतों को नेचुरल चमक देता है और कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।
मसूड़ों को बनाए मजबूत
अगर आप इस नुस्खे का इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो इसका लाभ केवल आपके दांतों को नहीं मिलेगा बल्कि मसूड़े को भी मिलेगा। यह नुस्खा सिर्फ दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि मसूड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। सरसों का तेल और नमक मिलकर मसूड़ों को पोषण देते हैं और खून के संचार को बेहतर बनाते हैं, जिससे मसूड़े मजबूत होते हैं और खून आना बंद होता है।
दुर्गंध और बैक्टीरिया से राहत
पीले दांतो के साथ शामिल दुर्गंध आपके आत्मविश्वास को कम करती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस दुर्गंध को खत्म करने के साथ-साथ बैक्टीरिया से भी बचाव करें। हल्दी और नमक में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इससे सांस की बदबू दूर होती है और मुंह में लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है।
बरतें ये सावधानियां
हालांकि यह नुस्खा प्राकृतिक है, लेकिन इसे बहुत तेजी से रगड़ने से बचें। ज्यादा दबाव डालने से दांतों का इनेमल कमजोर हो सकता है। अगर मुंह में कोई एलर्जी या जलन महसूस हो तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद करें। इस प्राकृतिक नुस्खे के नियमित उपयोग से दांतों का पीलापन दूर होकर बत्तीसी हीरे जैसी चमकने लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
