Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए बैंगन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Who Should Avoid Brinjal: भारत के लगभग हर घर में बैंगन की सब्जी बनाई और खाई जाती है। बैंगन का भरता, बैंगन के पकौड़े और भरवां बैंगन ज्यादातर लोगों की पसंदीदा डिश होती है। बैंगन की सब्जी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए बैंगन की सब्जी का सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। यहां तक कि कुछ बीमारियों में बैंगन का सेवन करने से रोगी की मौजूदा स्थिति बिगड़ भी सकती है। आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि बैंगन किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

पाचन से जुड़ी समस्या वाले लोग
जिन लोगों को अक्सर पेट में गैस या पाचन संबंधी समस्या रहती है, उन्हें बैंगन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, बैंगन बादी यानी गैस बनाने का काम करता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट फूलना, अपच और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
किडनी में पथरी की समस्या
अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें ऑक्सलेट काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो पथरी के साइज को बढ़ा सकता है। ऐसे में, अगर आपको पथरी या किडनी से जुड़ी समस्या है, तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
हाई यूरिक एसिड के मरीज
हाई यूरिक एसिड के मरीजों को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है। इसके कारण जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।
एनीमिया
अगर आपको एनीमिया या खून की कमी की समस्या है, तो आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, बैंगन में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं, जिससे शरीर में आयरन की कमी होती सकती है। इस वजह से एनीमिया के रोगियों को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए।
एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को बैंगन का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसमें सोलानिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो शरीर में एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकता है। इसके कारण त्वचा पर खुजली, रैशेज, और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को बैंगन से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
