Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Baisakhi 2025: बैसाखी पर बनाएं मीठे चावल से लेकर सरसों का साग तक, जानें 3 खास रेसिपी और उनके फायदे
बैसाखी, एक खास त्यौहार है जो हर साल अप्रैल महीने में धूमधाम से मनाया जाता है। वर्ष 2023 में यह पर्व 14 अप्रैल को मनाया गया। यह दिन सिख नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और रबी की फसलों की कटाई का भी उत्सव होता है। यह पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है- असम में 'बोहाग बिहू', केरल में 'विशु' और बंगाल में 'पोइला बैसाख'। पंजाब में बैसाखी का उल्लास देखने लायक होता है।
लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े पहनते हैं और भांगड़ा-गिद्धा कर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इस पर्व की एक और खास बात है पंजाबी व्यंजन, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। आइए जानते हैं बैसाखी के खास मौके पर बनाए जाने वाले कुछ पारंपरिक व्यंजन और उनके फायदे

मीठे चावल
बैसाखी के मौके पर मीठे चावल लगभग हर पंजाबी घर में बनाए जाते हैं। इन्हें कई जगह 'पीले चावल' या 'केसरी चावल' भी कहा जाता है। इस डिश को सफेद चावल, चीनी, सूखे मेवे और मसालों जैसे इलायची, दालचीनी, लौंग और केसर के साथ बनाया जाता है। यह डिश स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। मीठे चावल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह दिनभर सक्रिय रहने में सहायक होते हैं।
सरसों का साग और मक्के की रोटी
पंजाबी व्यंजनों की बात हो और सरसों का साग-मक्के की रोटी का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। यह जोड़ी बैसाखी पर खासतौर पर बनाई जाती है और बेहद लोकप्रिय भी है।
सरसों का साग : इसमें विटामिन B6, C, K, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
मक्के की रोटी : इसमें विटामिन्स, फाइबर और बीटा-कैरोटिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। यह जोड़ी न सिर्फ पेट को संतुष्टि देती है बल्कि पाचन को भी सुधारती है।
गन्ने की खीर
बैसाखी पर गन्ने की खीर भी एक पारंपरिक मिठाई के रूप में बनाई जाती है। कई घरों में इसे प्रसाद के तौर पर भी परोसा जाता है। इस मिठाई में गन्ने के रस के साथ चावल, सूखे मेवे और इलायची मिलाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है।
स्वास्थ्य लाभ-गन्ने की खीर में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह डिश पाचन क्रिया को सुधारती है, लिवर को स्वस्थ रखती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है। गन्ने का रस कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर में तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications