Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Banana in winters : सर्दियों में केले खाने चाहिए या नहीं? जानें फायदे और नुकसान
How Safe is Banana Eating During Winters ...क्या सर्दी में केला खाना ठीक है, क्या ठंड में केले का सेवन कर सकते हैं, क्या हमें सर्दियों में बनाना शेक पीना चाहिए, क्या हमें सर्दियों में केला नहीं खाना चाहिए? कई लोगों को सर्दियों में केला खाने को लेकर कई तरह का कंफ्यूजन रहता है।
कई लोग ऐसे हैं जो कहते हैं कि सर्दियों में केला खाना काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सर्दियों में केला खाना चाहिए या नहीं? क्या बच्चों को सर्दियों में केला खिलाना चाहिए? ठंड में केला खाने से खांसी -जुकाम बढ़ सकती है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए सारे सवालों के जवाब देंगे।

क्या सर्दियों में केला खाना चाहिए?
ठंड में केला खाने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। हालांकि अगर आपको किसी भी तरह की सर्दी-जुकाम, एलर्जी या गले, नाक में इंफेक्शन है तो बिल्कुल भी केला न खाएं। केला खाने से इंस्टेंट इनर्जी मिलती है। इसलिए आप किसी भी मौसम में केला खा सकते हैं। लेकिन सर्दी-जुकाम में भूल से भी केला न खाएं. इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। रात के वक्त तो बच्चे को भूल से भी केला खाने के लिए मत दीजिए।
विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर
सर्दियों के मौसम में हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. हर दिन कैल्शियम की जरूरी मात्रा से हड्डियों का घनत्व बना रहता है और उन्हें उन्हें मजबूती मिलती है। केले में सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन और बी 6 पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व स्वस्थ और शरीर के फंक्शन को सही रखते हैं।
कब नहीं खाना चाहिए केला?
केले के सेवन से कफ और बलगम की समस्या हो सकती है। अगर आपको खांसी या जुकाम है तब तो केले को पूरी तरह अवॉयड करें। अगर आपको ठंड अधिक लगती है तो सूरज ढलने के बाद भी केला खाने से बचें। इसके अतिरिक्त सर्दियों में भी केला खाना उतना ही फायदेमंद है जितना किसी अन्य मौसम में होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
