Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
सुबह खाली पेट पिएं सौंफ, जीरा और धनिया का पानी, मोटापा से लेकर इन 5 बीमारियों की होगी छुट्टी
Fennel Cumin Coriander Water Benefits: सौंफ, जीरा और धनिया का पानी का इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में किया जाता है। ये तीनों मसाले न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। जीरा, धनिया और सौंफ में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. आमतौर पर, इन मसालों का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, इनका इस्तेमाल मसाले के रूप किया भी किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पी सकते हैं। जी हां, जीरा, धनिया और सौंफ के पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -
बॉडी को डिटॉक्स करे
सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी का सेवन करने बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसका सेवन करने शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से लिवर और किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। दरअसल, इन मसालों में मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।
दिल को रखे स्वस्थ
सुबह खाली पेट जीरा, धनिया और सौंफ का पानी का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
