Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
आयुर्वेद में सुबह की शुरुआत क्यों एक चम्मच से करने की दी है सलाह,
घी का नाम उन सदियों पुरानी चमत्कारी औषधियों में शामिल है, जिसका व्यापक रूप से उपयोग भारतीय व्यंजन पकाने में किया जाता है। साथ ही ये कई आयुर्वेदिक उपचारों और प्राचीन दवाओं का एक अनिवार्य हिस्सा है। आयुर्वेद के एक्सपर्टस मानते है कि सुबह-सुबह घी की खुराक लेने से अधिकांश सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।
पहले के समय में गाय के दूध से बने शुद्ध घी का परंपरागत रूप से सुबह-सुबह सेवन किया जाता था ताकि सिस्टम को डिटॉक्सिफाई किया जा सके और शरीर की कोशिकाओं को फिर से जीवंत किया जा सके। ऐसा माना जाता था कि डाइजेशन के प्रोसेस के दौरान छोटी आंत में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने के लिए सुबह-सुबह घी की थोड़ी मात्रा

सबसे अच्छी होती है, ऐसा माना जाता है कि घी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रेक्ट के एसिडिक पीएच लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ ही, मेटाबॉलिज्म और गट की हेल्थ में सुधार करता है। और तो और, मॉर्निंग की ड्रिंक में या हल्दी के साथ घी मिलाकर खाने से डैमेज सेल्स को पुनर्जीवित करने में मदद मिलती है। तो आइए जानें कि आयुर्वेद के अनुसार घी हमारी रोजर्मरा की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
आयुर्वेद क्या कहता है?
आयुर्वेद के एक्सपर्टस के अनुसार सुबह की दिनचर्या में घी शामिल करना शरीर के लिए 'रस' का काम करता है। ऐसा माना जाता है कि घी शरीर की सेल्स के लिए पोषण के स्रोत के रूप में कार्य करता है और डैमेज सेल को फिर से उपयोगी बनाने में मदद करता है। घी में ब्यूटिरिक एसिड और मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स की उपस्थिति जमे हुए फैट को सिस्टम से बाहर निकालकर और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देती है। जिसकी वजह से हार्ट की हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, इसका लाभ लेने के लिए बहुत कम मात्रा में इसका सेवन करना आवश्यक है, क्यूंकि जरूरत से ज्यादा घी का सेवन करने से सेचुरेटेड फैट की उपस्थिति के कारण वजन बढ़ सकता है।
घी के उपयोग का सही तरीका
हमारे सुबह की दिनचर्या पूरे दिन की स्थिति सेट करती है, इसलिए हर एक को अपने मॉर्निंग ड्रिंक या फूड चुनने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो एक गिलास गर्म पानी के साथ एक चम्मच घी का सेवन शरीर के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जो कि एक नेचुरल लैक्सिटव के रूप में काम करता है और गट हेल्थ में सुधार करता है। घी कैल्शियम और अमीनो एसिड का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो इसे बोन और दांतों को मजबूत करने, वजन को नियंत्रण में रखने, सूजन को कम करने और कच्ची हल्दी के साथ मिलकर इसे एक अच्छा इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक बनाता है। यह एक एंटीवायरल मिक्सर के रूप में भी काम करता है, जो गले में खराश, सर्दी खांसी, बुखार के लिए एकदम सही है।
बालों और स्किन के लिए भी हेल्दी
घी में विटामिन E पाया जाता है, जो हमारे बालों को मजबूत बनाता हैं। अगर आप नियमित रूप से सही मात्रा में घी का सेवन करेंगे तो आपको बालों में डैंड्रफ और खुजली की परेशानी भी नहीं होगी। बल्कि जो लोग रोजाना घी का नियमित तरीके से सेवन करते हैं, उनके दांत भी मजबूत होते हैं। घी का सेवन करने से भूख बढ़ जाती है। इसके अलावा, जिन लोगों को हमेशा नींद ना आने की समस्या रहती है, वे भी अपने भोजन में रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करना शुरू कर दें। फिर देखिएगा आपको अपने आप नींद आनी शुरू हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
