Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ठंड में डिलीवरी हुई हो या जोड़ों का दर्द, सोंठ और गुड़ साथ खाने से शरीर को मिलेगा आराम
Benefits Of Eating Dry Ginger And Jaggery In Winter : सर्दियों में अदरक वाली कड़क चाय पीने का मजा ही कुछ और है। अदरक शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ गला ठीक रखने में भी मदद करती है। अदरक के सूखे पाउडर यानी सोंठ का भी इस्तेमाल किचन में खूब होता है। सोंठ की चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है, तो वहीं सोंठ से बने लड्डू और अन्य मिठाइयां भी खाने में बेहतरीन स्वाद देती हैं और सेहत से भरपूर होती हैं।
सर्दियों में आप जैसा चाहे वैसे सोंठ का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोंठ वैसे किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है। अगर ठंड के मौसम में आप सर्दी-जुकाम और गले की खराश से परेशान हो गई हैं, तो सोंठ और गुड़ का सेवन करके इस समस्या से निजात पा सकते हें। इसके लिए कुछ नहीं करना हैं, बस गुड़ और सोंठ की चाय बनाकर पी सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

सोंठ के फायदे
सोंठ में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक पाया जाता है।
गुड़ के फायदे
गुड़ में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, कैल्शियम और आयरन जैसे गुण मौजूद होते हैं।
यूरिनरी इंफेक्शन
सर्दियों में कई महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। गुड़ और सोंठ का प्रयोग करने से यूरिनरी इंफेक्शन से बचा जा सकता है।
जोड़ों का दर्द करे दूर
अगर आपको भी ठंड के मौसम में जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोंठ और गुड़ से बनी चाय पीनी चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
गले के खराश में फायदेमंद
अगर आप गले में खराश की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोंठ और गुड़ से बनी चाय का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण गले में खराश की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
सर्दी-जुकाम करे दूर
सर्दी-जुकाम होने पर आपको सोंठ और गुड़ की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
डिलीवरी के बाद कमजोरी करें दूर
जाड़े के दिनों में गुड और सोंठ के बने लड्डू का इस्तेमाल करते हैं। खासकर उन महिलाओं को जिनकी डिलीवरी सर्दियों में हुई है। गांव में ज्यादातर लोग इसको जाड़े के दिनों में इस्तेमाल करते हैं ताकी शरीर को गर्म रख ठंड से बचा जाए। ये एक पारंपरिक लड्डू है जो कि डिलीवरी के बाद मां को खिलाया जाता है, इससे कमजोरी दूर होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
