Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ठंड में शरीर को हीटर सी गर्माहट देता है कुलथी दाल, खाने से पहले साइडइफेक्ट भी जान लें!
Benefits Of Kulthi Dal: कुलथी की दाल में मीट से भी ज्यादा पौष्टिक तत्व पाया जाता है। कुलथी की दाल को हॉर्स ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। इसका रंग गहरा भूरा होता है और दिखने में यह दाल काफी हद तक मसूर की दाल की तरह दिखती है। इस दाल का सेवन ठंड में ज्यादा किया जाता है। बॉडी को गर्म करने कि साथ ही शरीर को खूब एनर्जी भी देता है। पहाड़ी इलाकों में लोग ठंड से बचने के इस दाल का सेवन करते हैं।
तो चलिए आज हम आपको कुलथी दाल के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

किडनी से पथरी निकाले
कुल्थी दाल में पाए जाने वाले तत्व किडनी से पथरी को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। कुलथी दाल का पानी प्रत्येक दिन एक कप भी तीन से चार महीने पिएंगे, तो आपको लाभ होगा। किडनी से स्टोन बाहर निकल जाएगा।
हार्ट संबंधी समस्या को रखे दूर
कुलथी दाल का नियमित सेवन हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर कर हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। कुलथी दाल में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
डायबिटीज में असरदार
डायबिटीज यानी मधुमेह की बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती है। वहीं डायबिटीज के कारण आपकी डाइट में भी काफी बदलाव हो जाता है। हालांकि अपने पौष्टिक गुणों के कारण कुलथी दाल ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने का काम करती है।
वजन रखे कंट्रोल
मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं तो कुलथी दाल आपकी मदद कर सकती है। कुलथी दाल को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।
नुकसान
- कुलथी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप कुलथी का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इससे पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए सीमित मात्रा में कुलथी की दाल का सेवन करें।
- कुलथी का दाल खाने से कुछ लोगों को सूजन की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको कुलथी का दाल खाने से सूजन होती है तो इसके सेवन से परहेज करें।
- कुलथी का दाल की तासीर खूब गर्म होती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान इस दाल का सेवन न करने की सलाह दी जा सकती है। दरअसल, इसका सेवन करने से कुछ स्थितियों में गर्भपात का खतरा रहता है।
- पीरियड्स के दौरान कुलथी का दाल न खाएं। इससे ब्लीडिंग की समस्या बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
