Latest Updates
-
Restaurant Style Baby Corn Masala Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट बेबी कॉर्न मसाला -
Train Washroom Rule: भूलकर भी इस समय न करें ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल, वरना सफर में होगी बड़ी दिक्कत -
गर्मियों में कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 9 जगहें, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान -
फेमस शेफ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: क्या पुरुषों को भी हो सकती है यह बीमारी? जानें लक्षण और बचाव -
Jackfruit Side Effects: इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए कटहल, वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर -
Amritsar Style Pindi Chole Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा चटपटा स्वाद -
Rule Change 1st June 2026: 1 जून से आम आदमी को बड़ा झटका! जानिए क्या होगा महंगा और क्या सस्ता -
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: बकरीद पर अपने सास-ससुर को भेजें दिल छू लेने वाले मुबारकबाद संदेश -
Desert Style Ker Sangri Recipe: राजस्थान का पारंपरिक और चटपटा स्वाद अब घर पर पाएं -
Eid Mubarak Wishes For love: ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना...बकरीद पर पार्टनर को भेजें ये 25+ रोमांटिक मैसेज
डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में कारगर है इसबगोल की भूसी, जानें कैसे करें सेवन
Benefits Of Isabgol: इसबगोल या Psyllium Husk एक नेचुरल फाइबर है, जो प्लांटैगो ओवाटा नामक पौधे के बीजों से निकाला जाता है। इसबगोल की भूसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने में मदद करता है। आपने अक्सर लोगों को कब्ज से दस्त की समस्या होने पर इसका सेवन करते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसबगोल की भूसी का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। जी हां, नियमित रूप से इसबगोल की भूसी का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसबगोल की भूसी का सेवन करने से हाई ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं कि इसबगोल की भूसी खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं (Isabgol Khane Ke Fayde)।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
इसबगोल की भूसी में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो भोजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर में अचानक वृद्धि को रोकता है। यह फाइबर भोजन के साथ मिलकर एक जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जिससे शुगर धीरे-धीरे रक्त में अवशोषित होता है। साथ ही, यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करती है और शुगर पचाने में मदद करती है। एक अध्ययन में पाया गया कि इसबगोल का सेवन करने से फास्टिंग ब्लड शुगर, HbA1c और HOMA-IR स्तर में कमी आई।

हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
इसबगोल की भूसी का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह टोटल कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद करती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
इसबगोल की भूसी में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह मल को नर्म बनाता है और आंतों की गति को बढ़ाता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा, यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

वजन घटाने में मददगार
इसबगोल की भूसी का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है। इससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं, जिससे वजन कंट्रोल रहता है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
इसबगोल की भूसी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
नियमित रूप से इसबगोल की भूसी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाती है। इसके नियमित सेवन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं
कैसे करें इसबगोल की भूसी का सेवन?
हाई कोलेस्ट्रॉल या ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट या भोजन से 1 घंटा पहले एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच इसबगोल ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications