Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सर्दियों में रोज रात को पिएं खजूर वाला दूध, शरीर में बढ़ाएगा ताकत और खून, मिलेंगे ये फायदे
Dates with Milk In Winter : सर्दियों में दूध में खजूर उबालकर खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। खजूर और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, और जब इन्हें एक साथ लिया जाता है, तो ये शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। खजूर और दूध दोनों में ही खूब पोषक तत्व पाए जाते हैं। जब इन्हें साथ में खाया जाता है, तो शरीर को दोगुनी फायदे मिलते हैं।
ठंड के मौसम में दूध और खजूर का कॉम्बिनेशन शरीर में ताकत लाता है और कई बीमारियों से बचाव करता है। आइए जानते हैं क्यों ठंड में खजूर वाला दूध पीना चाहिए।

खजूर में मौजूद पोषक तत्व
खजूर में पोषक तत्वों की भरमार होती है, जैसे कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन ए, सी, और ई, साथ ही बी ग्रुप के विटामिन्स। इसके अलावा, खजूर में सेलेनियम, फास्फोरस, फ्लोरीन, कैल्शियम, जस्ता, पोटेशियम, तांबा, सल्फर, कोबाल्ट, और आयरन जैसी मिनरल्स भी होती हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।
दूध में मौजूद पोषक तत्व
वहीं दूध कैलोरी, प्रोटीन, हेल्दी फैट, कैल्शियम, विटामिन डी, राइबोफ्लेविन (बी2), विटामिन बी12, पोटेशियम और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जब दोनों का एक साथ सेवन किया जाता है, तो यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और इम्यून सिस्टम को भी बढ़ावा देता है।
एनर्जी बढाएं
खजूर में मौजूद प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) और दूध के प्रोटीन से शरीर को ऊर्जा मिलती है, जो सर्दियों में आपको अधिक एक्टिव और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूती
दूध में कैल्शियम और विटामिन डी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। खजूर में भी मिनरल्स जैसे पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को और बेहतर बनाते हैं।
पाचन में सुधार
खजूर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। दूध में लैक्टोबैकिलस जैसे बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं।
इम्यून सिस्टम को बढ़ावा
खजूर में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन D शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाते हैं।
यौन क्षमता सुधारें
बेहतर जीवन के लिए मानसिक, शारीरिक और यौन स्वास्थ्य का संतुलन जरूरी है। यौन क्षमता बढ़ाने के लिए आप रात में कुछ खजूर दूध में भिगोकर छोड़ सकते हैं, और फिर सुबह उस दूध को पी सकते हैं। यह उपाय प्राकृतिक रूप से ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे यौन स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
