Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ
Benefits Of Yoga In Hindi: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) मनाया जाता है। योग केवल एक प्रकार की एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाने का एक तरीका है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, खराब खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में रोजाना कुछ मिनट योग करने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। आइए, जानते हैं योग करने के 10 बड़े फायदे -

1. शरीर को लचीला बनाता है
नियमित योग करने से शरीर की मांसपेशियां और जोड़ अधिक लचीले बनते हैं। कई लोगों को कमर, गर्दन या कंधों में अकड़न की समस्या रहती है। योग के विभिन्न आसन शरीर की जकड़न को कम करने में मदद करते हैं और शरीर को अधिक सक्रिय बनाते हैं।
2. पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है
योग के कुछ आसन पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। इससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। साथ ही शरीर, पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है
नियमित योग करने से शरीर का संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है। जब शरीर और मन दोनों संतुलित रहते हैं तो इम्यून सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है।
4. वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है
योग कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित योग और संतुलित आहार के साथ वजन को नियंत्रित रखना आसान हो सकता है।
5. तनाव और चिंता को कम करता है
योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए भू बहुत फायदेमंद है। योग और प्राणायाम करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है। गहरी सांस लेने की तकनीकें दिमाग को आराम देती हैं, जिससे चिंता और बेचैनी में राहत मिल सकती है।
6. एकाग्रता बढ़ाने में मददगार
योग करते समय शरीर और सांसों पर ध्यान केंद्रित करना पड़ता है। इससे दिमाग की एकाग्रता बेहतर होती है। छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों के लिए योग ध्यान लगाने और फोकस बढ़ाने में मदद कर सकता है।
7. हृदय को स्वस्थ रखता है
नियमित योग करने से रक्त संचार बेहतर होता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है। कुछ शोधों में भी पाया गया है कि योग हृदय संबंधी जोखिमों को कम करने में सहायक हो सकता है।
8. बेहतर नींद दिलाता है
अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती या बार-बार नींद खुल जाती है, तो योग फायदेमंद हो सकता है। योग करने से शरीर और मन दोनों को आराम मिलता है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।
9. शरीर की ताकत बढ़ाता है
कई योगासन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित अभ्यास से शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है और कमजोरी कम महसूस होती है। इससे रोजमर्रा के काम भी आसानी से किए जा सकते हैं।
10. सकारात्मक सोच विकसित करता है
योग केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। नियमित योग और ध्यान करने से मन में शांति आती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति अधिक सकारात्मक सोचने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
