Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात को सोने से पहले आप भी नहीं करते अपने पैरों को साफ, जान लें इससे होने वाले नुकसान
रात को सोने से पहले अक्सर हमारे बड़े-बुजुर्ग पैर धोकर सोने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है ऐसा करना क्यों जरूरी है। क्यों सोने से पहले पैरों को धोना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
दरअसल बहुत से लोग दिनभर जूते पहन कर रहते हैं जिस कारण उनके पैरों में बहुत अधिक पसीना निकलता है, वहीं कुछ लोग जो सैंडल या चप्पल में रहते हैं उनके पैरों में धूल-मिट्टी जम जाती है। जिस कारण पैरों में इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन रात को सोने से पहले पैर धोने से आप पैरों से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रात को पैर धोकर सोने से हमारे सेहत और नींद पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

रात को पैर धोकर सोने के फायदे
1. तनाव होता है कम
सोने से पहले अपने पैरों को धोने से आपको आराम मिलता है और दिन भर की थकान भी दूर होती है। गर्म पानी से पैरों को धोना और हल्के हाथों से पैरों की मसाज करने से आपके पैरों का तनाव कम हो सकता है और पूरे शरीर को आराम मिल सकता है।
2. बेहतर नींद में फायदेमंद
पैरों को धोकर सोने से आपको रात को बेहतर नींद आती है। अपने पैरों से गंदगी, पसीना और बैक्टीरिया को हटाने से स्किन की जलन, खुजली और पैरों से आने वाली बदबू भी रोकी जा सकती हैं जो आपकी नींद में बाधा आने से रोक सकता है। अपने पैरों को साफ और तरोताजा रखने से नींद के लिए अधिक आरामदायक माहौल बन सकता है।
3. ब्लड सर्कुलेशन रहता है बेहतर
रात को सोने से पहले अपने पैरों को गर्म पानी से धोने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है। पानी की गर्माहट आपके ब्लड सेल्स को फैला सकती है और आपके पैरों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के फ्लो को बढ़ा सकती है, जिससे आपके पूरे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह बेहतर सर्कुलेशन ज्यादा आरामदायक नींद में मददगार है।
4. पैरों में दर्द और सूजन से मिलती है राहत
अगर आप पैर में दर्द या सूजन महसूस करते हैं तो रात को सोने से पहले अपने पैरों को धोने से आपको राहत मिलेगी। गर्म पानी आपके पैरों की थकान को रिलेक्स करने के लिए आपकी मांसपेशियों को शांत करते हैं और सूजन को कम करने और किसी भी दर्द या परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं।
5. फंगल इंफेक्शन से होता है बचाव
पैरों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और फंगल इंफेक्शन या एथलीट फुट को रोकने के लिए अपने पैरों को साफ रखना बहुत जरूरी है। अपने पैरों को नियमित रूप से धोने से, खासकर सोने से पहले, आप पैरों में होने वाले इंफेक्शन से अपने पैरों को सुरक्षित रख सकते हैं।
6. शरीर का तापमान रहता है कंट्रोल
दिनभर के काम के बाद जब आप अपने पैरों को सोने से पहले धोते हैं तो आपके शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है। जब आपके शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है तो आपको अच्छी नींद आती है और मूड भी बेहतर रहता है।
7. त्वचा रहती है मुलायम
कई लोगों के पैरों की स्किन ड्राई और फटी हुई होती है जिसका बड़ा कारण पसीना और उसकी बदबू के कारण पैदा होने वाले बैक्टीरिया है। ऐसे में जब आप रात को सोने से पहले अपने पैरों को साफ करते हैं तो पैरों से सारी गंदगी निकल जाती है और आपके पैर मुलायम बनते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
