Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Body Massage Oils : आयुर्वेद के अनुसार बेस्ट बॉडी मसाज ऑयल और उनके बेनिफिट्स

आज के समय में भी आयुर्वेद में शरीर की मालिश को एक शक्तिशाली उपचार माना जाता है। ऑयल मसाज से आपके शरीर से तनामव और विषाक्त पदार्थों आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे आप निकालती है, जिससे आप खुद में एनर्जी और काफी बदलाव महसूस करते हैं। आयुर्वेद में शरीर की मालिश में तेल का उपयोग करने के कई फायदों को दिखाया गया है। बचपन से ही हम मांओं को बच्चों की मालिश करते देखते आ रहे हैं क्योंकि बॉडी ऑयल मसाज से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही आप कई तरही की स्किन और हेल्थ समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं।
आयुर्वेद में अभ्यंग क्या है?
आयुर्वेद में अभ्यंग शरीर मालिश करने का एक अनोखा तरीका है। अभ्यंग को डेली अपनी रूटीन में शामिल करने से आपके शरीर और स्किन को पोषण मिलता है। अभ्यंग तकनीक में बॉडी मसाज तकनीकों के विपरीत, मांसपेशियों की जगह आपके स्किन पर हल्के हाथों से मसाज किया जाता है। इस मसाज के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं।

1. नीम का तेल
प्राचीन समय से नीम के तेल का प्रयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जा रहा है। नीम में त्वचा और शरीर से जुड़ी कई समस्या से छुटकारा पाने के गुण मौजूद होते हैं। नीम के तेल का उपयोग किसी अन्य तेल में मिलाकर ही शरीर की मालिश करनी चाहिए। इस तेल से मालिस करने से आपके शरीर पर मुहांसे की समस्या दूर हो जाती है। सूखी, पपड़ीदार या मुहांसे वाली त्वचा के इलाज के लिए नीम का तेल काफी लाभकारी है।

2. सूरजमुखी का तेल
सूरजमुखी का तेल खाना पकाने के साथ मालिश के लिए भी सबसे अच्छा माना जाता है। बस आपको सूरजमुखी के तेल में एक या 2 विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर ताजे तेल की मालिश करें। सूरजमुखी का तेल आपके स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करता है। ।

3. नारियल का तेल
पर्यावरण प्रदूषण और तनाव के कारण समय से पहले आपके सामने एजिंग की समस्या आ जाती है। जिससे निपटने के लिए आयुर्वेद में नारियल के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। कार्बनिक नारियल का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है जो युवा और स्वस्थ त्वचा बनाए रखने में मददगार है। नारियल का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है जो त्वचा को झुर्रियों और ढीलेपन से भी बचाता है।

4. अरंडी का तेल
आयुर्वेद में अरंडी के तेल को गठिया के इलाज के लिए अच्छा माना जाता है। यह जोड़ों के दर्द, तंत्रिका सूजन, और गले की मांसपेशियों से राहत के लिए एक आदर्श मालिश तेल है। इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो आपको दर्द और सूजन से राहत देता है।

5. बादाम का तेल
ड्राई स्किन के लिए बादाम केतेल को पोषण से भरपूर माना जाता है। बादाम के तेल का रंग हल्के पीले रंग का होता है जिसमें हल्की और मीठी सुगंध होती है। बादाम का तेल आपकी स्किन को पोषण देता है और इसे चमकदार बनाने में मदद करता है। हर तरह के स्किन टाइप के लिए यह तेल काफी उपयुक्त है। ऐसे में अगर आपको ड्राई स्किन से छुटकारा पाना है तो रोजाना अपने शरीर की बादाम के तेल से मालिश करें।

5. तिल का तेल
तिल का तेल आयुर्वेद में सबसे लोकप्रिय मसाज ऑयल माना जाता है। आयुर्वेद में तिल के तेलों को मसाज करने के लिए सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ होने का दावा किया जाता है। ज्यादातर आयुर्वेदिक त्वचा उपचार तिल के तेल को बेस ऑयल के रूप में उपयोग करते हैं। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications