Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
पेट की चर्बी कम करने के लिए घर पर करें ये 4 एक्सरसाइज, महीनेभर में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Exercise To Reduce Belly Fat: पेट की चर्बी यानी बैली फैट की समस्या से आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। दरअसल, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने और एक्सरसाइज न करने की वजह से पेट पर चर्बी जमा होने लगती है। ऐसे में, बैली फैट को घटाने के लिए कुछ लोग डाइटिंग करना शुरू कर देते हैं और और दिन में सिर्फ दो समय खाते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट की चर्बी को कम करने के लिए आपको डाइटिंग करने की जरूरत नहीं है? जी हां, आप कुछ आसान सी एक्सरसाइज करके भी अपना बैली फैट कम कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसी ही चार एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें रोजाना करने से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

प्लैंक
इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
इसके बाद अपने पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर के भार को उठाएं।
इस दौरान शरीर को सीधा रखें।
पेट को अंदर की तरफ खींचे और 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।
क्रंचेस
इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने घुटनों को मोड़ लें।
अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें या छाती पर क्रॉस करके रखें।
सांस अंदर लेते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं और पेट की तरफ मोड़ें।
सांस बाहर छोड़ते हुए वापस नीचे आएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
लेग रेज
सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के बगल में रखें।
अपनी हथेलियों को नीचे की ओर रखें और पैरों को सीधा रखें।
धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं, जब तक वे 90 डिग्री के कोण पर न आ जाएं।
फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
माउंटेन क्लाइंबर
इसे करने के लिए आप प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
इसके बाद अपने पैरों को एक-एक करके आगे-पीछे करें।
आप इसके 25 से 30 के 3 सेट करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
