Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पार्टी में ज्यादा पी ली है तो हैंगओवर उतारने के लिए घर पर बनाएं ये ड्रिंक्स
अक्सर जब हम पार्टी में जाते हैं तो ऐसे में खुद को ड्रिंक्स लेने से रोक पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए हम जरूरत से ज्यादा ही पी लेते हैं और फिर हैंगओवर हो जाता है। जिसके कारण व्यक्ति को सिरदर्द, जी घबराना या मतली जैसा अहसास होता है। ऐसे में इसे जल्द ही ठीक करने के लिए कुछ ड्रिंक्स बनाकर लिया जा सकता है।
यूं तो हैंगओवर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप शराब न पिएं। लेकिन अगर फिर भी ड्रिंक ले ली हैं तो ऐसे में शराब का नशा उतारने के लिए घर पर ही कुछ ड्रिंक्स बनाकर पी जा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-

पीएं पानी
अल्कोहल लेने के कारण आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। दरअसल, शराब एक मूत्रवर्धक है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर में पानी की कमी का कारण बनता है, प्रचुर मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होगा और फिर सिरदर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसलिए, जब भी आप नाइट पार्टी से वापिस आएं तो अपने बिस्तर पर जाने से पहले कम से कम 4-6 गिलास पानी अवश्य पिएं।
नींबू पानी
हैंगओवर उतारने के लिए घर पर ही नींबू पानी बनाकर तैयार किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन ड्रिंक है, जो हैंगओवर को उतारने में मदद करती है। आप पानी में नींबू के साथ काला नमक और भुना हुआ जीरा डालकर मिक्स करें। नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो अल्कोहल के इफेक्ट को काउंटर करने में मदद करता है। नींबू पानी ना केवल लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है, बल्कि अधिक रिफ्रेशिंग भी फील करवाता है। दूसरी ओर जीरा और काला नमक आपकी एसिडिटी की फिलिंग को भी कम करेगा।
गाजर और चुकंदर का जूस
हैंगओवर को उतारने में गाजर और चुकंदर का जूस बेहद ही मददगार साबित हो सकता है। जहां गाजर विटामिन ए से भरपूर होता है, वहीं चुकंदर आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है। यह जूस ना केवल आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करेगा, बल्कि आपको पोषण भी देगा। गाजार और चुकंदर का जूस पीनेस आपकी बॉडी बेहद ही रिफ्रेशिंग फील करेगी। साथ ही, हैंगओवर भी कुछ ही देर में उतर जाएगा।
पीएं टमाटर और सेलरी का जूस
जब आप जरूरत से ज्यादा अल्कोहल लेते हैं तो इससे आपका लिवर ओवरड्राइव में चला जाता है और फिर इसे मेटाबोलाइज करने की कोशिश करता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल गिरने लगता है और आपको अधिक थकान होने लगती है। लेकिन जब आप टमाटर और सेलरी का जूस बनाकर पीते हैं, उससे आपका हाइड्रेशन लेवल बढ़ने लगता है। इस जूस से आपकी बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है और हैंगओवर कुछ ही मिनटों में उतर जाता है।
पीएं हर्बल टी
रात को ड्रिंक लेने के बाद अगर आपको सुबह हैंगओवर के कारण सिरदर्द हो रहा है तो ऐसे में आप हर्बल टी लें। दिन की शुरुआत एक कप हर्बल टी के साथ करने से आपको हैंगओवर को ठीक करने में मदद करेगी। आप कैमोमाइल और रोजमेरी जैसी हर्बल टी ले सकते हैं। यह चाय एसिडिटी और मतली से राहत दिलवाती है। ऐसे में आप सुबह एक कप चाय का सेवन अवश्य करें।
पीएं कोकोनट और पाइनएप्पल जूस
हैंगओवर उतारने के लिए नारियल और अनानास का जूस भी एक बेहद ही प्रभावी जूस है। अनानास में मौजूद विटामिन सी शराब के इफेक्ट को कम करने में मदद करता है। वहीं, नारियल पानी पोटेशियम से भरपूर होता है, जो एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट है। शराब के सेवन से शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है, तो इससे इलेक्ट्रोलाइट्स भी कहीं खो जाते हैं। नारियल पानी आपके शरीर को फिर से भरने में मदद करेगा। इसे बनाने के लिए आप एक कप नारियल पानी में आधा कप अनानास के टुकड़े, एक केला, थोड़ी सी अदरक और बर्फ डालकर उससे ड्रिंक तैयार करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
