Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Pahadi Namak : भाग्यश्री ने शेयर की उत्तराखंड के पिस्यु लूण की रेसिपी, स्वाद के साथ पाचन भी बढ़ाता है
Uttarakhand's Pahadi Namak Recipe: एक्ट्रेस भाग्यश्री ने फैमिली के साथ उत्तराखंड में वैकेशन के दौरान वहां की कुछ रील्स सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर, अपने वैकेशन की कुछ झलकियां दिखाई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से एक विशेष सामग्री की रील्स शेयर की थी, जो उत्तराखंड के पहाड़ी भोजन का अभिन्न हिस्सा है - वो है डेंडूसा यानी पहाड़ी नमक। जिसे लोकल भाषा में अलग-अलग नाम पिस्यु लूण या पीसी नून भी कहते हैं। जिसका सीधा मतलब होता है पीसा हुआ नमक।
इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में भाग्यश्री अपने फैंस को बताया कि उन्हें दैंदूसा यानी पहाड़ी नमक मिला है। उसकी रेसिपी शेयर करने से पहले उन्होंने हमें डेन्डूसा तैयार करने वाली पहाड़ियों महिलाओं से इसकी रेसिपी पूछी और बताया कि इसका उपयोग फ्रूट चाट और सलाद में किया जाता है।

रायता और सब्जी का बढ़ाता है स्वाद
पिस्युं लूण की खासियत यह है कि ये स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसमें सेंधा नमक के साथ पहाड़ी जड़ी-बूटियां और पारंपरिक मसाले इस्तेमाल होते हैं। आप इसे सलाद के साथ, फलों के साथ, सब्ज़ियों में और तो और सीधा रोटी के साथ भी खा सकते हैं। पहाड़ी लोग सब्जी न होने पर पिस्युं लूण से ही रोटियां, पूड़ी या पराठे खाना पसंद करते हैं।
ऐसे करें तैयार
एक्ट्रेस ने दैंदूसा यानी पिस्युं लूण और पहाड़ी नमक तैयार करने की एक रेसिपी शेयर की है-
सामग्री :
1 बड़ा चम्मच जीरा
1 साबुत लहसुन
हरी लहसुन की 3-4 डंठल
स्पिंग प्याज (वैकल्पिक)
मुट्ठी भर धनिया
1/4 चम्मच हल्दी
नमक का 1 पैकेट
इन सभी सामग्रियों को सिलबट्टे के इस्तेमाल से एक साथ पीस लें। और फिर तैयार है, दैंदूसा उर्फ पहाड़ी नमक! पहाड़ी नमक के इस्तेमाल से व्यंजन का स्वाद दोगुना हो जाता है। विशेष रूप से फल चाट, भेलपुरी और सलाद पर इस नमक को छिड़कने से स्वाद बढ़ा सकते हैं। अपने कैप्शन में एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि आप इसे घी के साथ मिलाकर चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। यह उत्तराखंड के हर घर में पाया जाने वाला एक स्वास्थ्यवर्धक और जायकेदार नमक है।
इसे खाने के फायदे
- कई लोगों का मानना है कि पहाड़ी नमक खाने से प्यास ज्यादा लगती है ताकि पहाड़ी लोग पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करके हाइड्रेड रहें। पूरे सर्दियों में सब्जियों की कमी बनी रहती है। इसलिए, इन शुष्क महीनों के दौरान, पहाड़ी लोग स्वादिष्ट और पिस्सू लून के साथ सादी रोटी और परांठे खाना पसंद करते हैं।
यह पहाड़ी नमक कई जड़ीबूटियों को मिलाकर बनाया जाता है। ये शरीर में विभिन्न तत्वों की पूर्ति करने के साथ ही पाचन शक्ति को भी बढ़ावा मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
